CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Martyr Ranjit Kashyap : मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल रंजीत कश्यप, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Bastar Martyr Ranjit Kashyap : मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल रंजीत कश्यप, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
Bastar Martyr Ranjit Kashyap
Bastar Martyr Ranjit Kashyap

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। मणिपुर के विष्णुपुर जिले में हुए उग्रवादी हमले में बस्तर का सपूत रंजीत सिंह कश्यप शहीद (Bastar Martyr Ranjit Kashyap) हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गृहग्राम बालेंगा पहुंचा। गांव की गलियां “शहीद रंजीत अमर रहें” के नारों से गूंज उठीं। हर आंख नम थी और पूरा इलाका शहीद की अंतिम यात्रा का साक्षी बना।

जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद रंजीत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक लखेश्वर बघेल, कलेक्टर हरीश एस और एसपी शलभ सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित (Bastar Martyr Ranjit Kashyap) की और परिजनों को सांत्वना (Bastar Martyr Ranjit Kashyap) दी।

माता-पिता का इकलौता बेटा

रंजीत सिंह कश्यप 2016 में असम राइफल्स से जुड़े थे। 19 सितंबर को विष्णुपुर जिले में 33 असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अभी महज़ चार महीने की है।

अधूरा वादा, अधूरी ख्वाहिशें

गांव वालों ने बताया कि पिछले महीने ही रंजीत छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने पत्नी से वादा किया था कि अगली बार लंबी छुट्टी में आएंगे और बेटी का नामकरण करेंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। इस बार वह लौटे भी तो तिरंगे (Bastar Martyr Ranjit Kashyap) में लिपटे हुए।

मिलनसार और मददगार था रंजीत

ग्रामीणों के मुताबिक रंजीत बचपन से ही मिलनसार और मददगार स्वभाव का था। देश सेवा का जज़्बा उनमें हमेशा से था। उनके शहादत ने पूरे गांव को गर्व और गम के मिले-जुले (Bastar Martyr Ranjit Kashyap) भाव से भर दिया है।

Blind Musicians : नजरें साथ नहीं देतीं, लेकिन सुरों ने बना दी पहचान, कलाकारों की कहानी कर रही प्रेरित
भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश
Padma Shri Dr Budhri Tati : 15 साल की उम्र में घर छोड़ा, 555 गांवों तक पहुंचकर हजारों बेटियों की जिंदगी बदली
जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला
BJP Meeting : राजधानी में दो दिन तक चलेगा भाजपा का बड़ा मंथन, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?