CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Share Market Opening Bell :  सेंसेक्स में 418 अंकों की तेजी, निफ्टी 25,800 से ऊपर खुला

Share Market Opening Bell :  सेंसेक्स में 418 अंकों की तेजी, निफ्टी 25,800 से ऊपर खुला

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Share Market Opening Bell
Share Market Opening Bell

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। देश का शेयर बाजार (Share Market Opening Bell) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (12 नवंबर 2025, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 418.39 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत बढ़कर 84,289.71 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 127.65 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत बढ़कर 25,822.60 पर खुला।

शुरुआती कारोबार Share Market Opening Bell के दौरान करीब 1256 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 669 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सत्र में बेंचमार्क सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 270.61 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 84,141.93 पर और निफ्टी 111.55 अंक यानि कि 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25,806.50 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो, बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 88.63 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले रुपया सुबह 88.69 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 88.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (11 नवंबर 2025, मंगलवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 14.33 अंक बढ़कर 83,549.68 पर खुला था। वहीं निफ्टी 10.55 अंक बढ़कर 25,584.90 पर खुला था। जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 335.97 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत बढ़कर 83,871.32 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 120.60 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,694.95 पर बंद हुआ था।

OMG….बड़ी खबर : आज जब Pakistan में पहुंचा भारतीय सेना का ड्रोन, मच गया हड़कंप, हॉटलाइन से संदेश भेज UAV वापस लौटाने कहा
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
दुर्ग सेंट्रल जेल सहित छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में क्विक रिएक्शन टीम गठित, कैदियों की विभिन्न अपराधिक गैंग से संबद्धता एवं हिस्ट्री पर रखी जा रही नजर
यह बजट छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – पुरषोत्तम देवांगन
Samsung-Google Smart Glasses 2026: AI चश्मे करेंगे लाइव ट्रांसलेशन, बिना फोन छुए होंगे सारे काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?