CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान

Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान

By Newsdesk Admin
25/09/2025
Share
Flood Rescue Operation in Kanker
Flood Rescue Operation in Kanker

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। होमगार्ड के सैनिकों ने आज सुबह सिंगारभाट के जिला सेनानी कार्यालय परिसर कांकेर में ग्राम आतुरगांव और सिंगारभाट के बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को फौरन रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई। इस दौरान बाढ़ की चपेट में आए गाय-बकरियों को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रशिक्षित नगर सैनिकों ने पानी में डूबते ग्रामीण, पेड़ पर चढ़कर जान बचाते युवक और दूसरे छोर पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करते हुए (Flood Rescue Operation in Kanker) बचाव कार्य का प्रदर्शन किया।

बाढ़ प्रभावितों को बचाने मॉक ड्रिल Flood Rescue Operation in Kanker

यह पूरा दृश्य दरअसल एक मॉक ड्रिल था। जिला सेनानी कार्यालय परिसर में आपातकालीन स्थिति से निपटने और बाढ़ आपदा प्रबंधन (Disaster Management Mock Drill in Chhattisgarh) को लेकर यह अभ्यास किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में प्राकृतिक आपदा और बाढ़ प्रभावितों को बचाने एवं राहत देने के उद्देश्य से इस मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ।

नगर सैनिकों ने क्रमशः बोट को प्रभावित क्षेत्र में ले जाकर, उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Training by Home Guard) का प्रदर्शन किया। पीड़ित ग्रामीणों को लाइफ जैकेट पहनाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। साथ ही गाय, बैल और बकरियों को भी निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

बाढ़ में जलभराव के चलते भवनों में फंसे लोगों को सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया। तत्पश्चात मेडिकल टीम द्वारा तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंदों को एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का अभ्यास दिखाया गया।

इसके बाद नंदनमारा पुल के पास रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों का मार्ग डायवर्ट कर राहत प्रबंधन (Emergency Relief Operation in Flood) का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, वन, पुलिस, पशु चिकित्सा, विद्युत, परिवहन, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिन्हा, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा और संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे समेत कई अफसर इस दौरान उपस्थित थे।

उपकरणों का प्रदर्शन

मॉक ड्रिल (Flood Safety Equipment Demonstration) के दौरान नगर सैनिकों ने बाढ़ बचाव में प्रयुक्त एल्युमिनियम बोट, एचडीपीई लाइफ बोट, लाइफ जैकेट, सर्चिंग लाइट, मनीला रोप, नायलॉन रोप, कटिंग प्लायर, फर्स्ट एड बॉक्स, चप्पू और अन्य उपकरणों की उपयोगिता का प्रदर्शन किया।

Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
Religious Controversy India : वाराणसी से उठा गो-रक्षा विवाद, अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप—सत्ता गो-भक्तों के विरुद्ध
एक और कांग्रेस विधायक टूटने की नौबत, अपने ही विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट गई कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM से कहा – “आप इधर-उधर क्यों घुमा रहे..”
Teacher Rationalization In CG : छत्तीसगढ़ शिक्षा सुधार…! युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर
Vishnudeo Sai Birthday Wishes : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, नेतृत्व और सुशासन की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Attacked and Robbed in Raipur : चलती बाइक से गिराकर युवक को पीटा

Youth Attacked and Robbed in Raipur

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के लिए जान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?