CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election Exit Poll : एक बार लहराएगा सुशासन बाबू की सरकार का परचम, एग्जिट पोल के नतीजों को BJP ने बताया एग्जैक्ट

Bihar Election Exit Poll : एक बार लहराएगा सुशासन बाबू की सरकार का परचम, एग्जिट पोल के नतीजों को BJP ने बताया एग्जैक्ट

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Bihar Election Exit Poll
Bihar Election Exit Poll

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी हुए एग्जिट पोल (Bihar Election Exit Poll) के आंकड़ों से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों को लेकर हुए कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की जीत का दावा किया जा रहा है। ऐसे में राज्य में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बन सकती है। जबकि महागठबंधन के लिए नतीजे उम्मीद के विपरित है।

Contents
  • एग्जिट पोल सटीक नहीं हैं तारिक अनवर
  • Bihar Election Exit Poll पर विजय सिन्हा ने जताई खुशी

एग्जिट पोल सटीक नहीं हैं तारिक अनवर

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर कहा, “एग्जिट पोल सटीक नहीं हैं। ये केवल अटकलें हैं। ये संकेत देते हैं कि क्या हो सकता है। यह सोचना सही नहीं होगा कि वे सटीक हैं।” कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विश्वास जताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

कांग्रेस नेता श्रीनेत ने कहा, “मेरा निजी विचार है कि हम एग्ज़िट पोल (Bihar Election Exit Poll) पर टिप्पणी नहीं करते। हम तब बोलेंगे जब वास्तविक नतीजे आएंगे। हालांकि बिहार एनडीए को सबक सिखाएगा क्योंकि उसके वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ की गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन सरकार बनाएगा।”

एग्जिट पोल को लेकर जेडीयू के उमेश सिंह कुशवाहा फिर से राज्य में एनडीए की सरकार बनने पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास पर मुहर लगाने के लिए धन्यवाद देता हूं।

पूरे राज्य में एनडीए के लिए समर्थन की लहर है।” बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रिकॉर्ड मतदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए में लोगों के विश्वास का प्रतिबिंब बताया।

Bihar Election Exit Poll पर विजय सिन्हा ने जताई खुशी

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बिहार लोकतंत्र की जननी की धरती है। इस धरती पर रहने वाले लोगों ने राष्ट्र को एक संदेश दिया है। बिहार ने परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को नकार दिया है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेताओं पर अपना विश्वास जताया।

एग्जिट पोल भी यही परिणाम दिखा रहे हैं। यह एग्जिट पोल है, एग्जैक्ट पोल में हम और भी ऊपर जाएंगे।।। बिहार में लोग शांति और सामाजिक सद्भाव चाहते हैं, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस उन्माद पैदा करते हैं।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने NDA के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया है। वास्तविक रिपोर्ट एग्जिट पोल से अधिक होगी और हमारा मानना है कि हमारा वोट शेयर 50 फीसदी के आसपास होगा।”

कटिहार से बीजेपी उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “ये एग्जिट पोल हैरान करने वाले नहीं हैं क्योंकि हमारा मानना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार को बदला है उससे लोग प्रभावित हैं। कई तरह की छात्रवृत्तियां दी गईं, नारी शक्ति में एक विश्वास जगाया गया।

हमें बिहार के मतदाताओं पर भरोसा है। हमें अपने काम पर भरोसा है। माताएं-बहनें वोट देने के लिए अपने घरों से निकली हैं। NDA निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएगा।” हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा।

Sachin Pilot MNREGA Statement : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार, बोले– घमंड में डूबी BJP ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना की आत्मा ही बदल दी
‘हम टैक्स पर सवाल पूछते हैं, आप मुस्कुरा देते हैं’, PM मोदी की तारीफ के बाद शशि थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना
Hindi-Marathi विवाद पर निरहुआ का बड़ा बयान : “मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम है तो महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाए”
Hindi Diwas Mamata Banerjee Statement: ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, गिनाईं राज्य सरकार की पहलें
राहुल गांधी की रणनीति के पीछे NGO? किरेन रिजिजू ने लगाए गंभीर आरोप, लोकतंत्र पर हमले की बात कही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?