CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News : कार में घूम कर दुर्ग-भिलाई में बेची जा रही थी हेरोइन, नंदिनी रोड पर पुलिस ने रोकी कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चाकू और चिट्टा हुआ जब्त

Bhilai News : कार में घूम कर दुर्ग-भिलाई में बेची जा रही थी हेरोइन, नंदिनी रोड पर पुलिस ने रोकी कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चाकू और चिट्टा हुआ जब्त

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

भिलाई भास्कर, 24 अगस्त। भिलाई-दुर्ग में कार से घूम-घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों से 6 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना तक पुलिस पहुंचने के प्रयास में जुटी है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग एसपी पूरे जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

कल जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 2 लोग हेरोइन (चिटटा) लेकर सिल्वर रंग की डस्टर कार से घूम रहे हैं। आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल और क्राइम की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी कार से खुर्सीपार शंकर नगर से जामुल की ओर आ रहे थे। पुलिस टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार सीजी 10 एनसी 9998 को रोक लिया, कार के अंदर दो लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार और दीपक गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 हजार रुपए कीमत की 6 ग्राम हेरोइन, तौलकर देने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू और एक चाकू मिला। पुलिस ने गाड़ी सहित सभी चीजों को जब्त कर दोनों आरोपियों को जामुल थाना लाया।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। वह लोग इसे किसी ट्रक ड्राइवर से लिए थे, जिस तरह से इनके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हेरोइन मिला है, उससे साफ है कि वो लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस जल्द उनको रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।

सरकार…..❗जब DJ बंद किया तो छत्तीसगढ़ में शराब भी बंद कीजिए, शुरू हो गया आंदोलन, डीजे साउंड यूनियन ने ऐसी रख दी मांग…..
सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी, ऑफिस से मिली डिजिटल डिवाइस में डिलीट मिली फाइल, यही बनी गिरफ्तारी की वजह
Shooters Target Disha Patani’s Father : बॉलीवुड एक्ट्रेस के परिवार पर हमला, गनफायर से हड़कंप, FIR में चौंकाने वाला खुलासा
Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CNP नासिक में 534 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 3 जून तक करें अप्लाई
अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Plus
WhatsApp Plus : अब व्हाट्सऐप के लिए भी देना होगा पैसा? 79 रुपये वाले नए प्लान में क्या मिलेगा खास

सीजी भास्कर, 19 जून। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के धान खरीदी मॉडल से प्रभावित महाराष्ट्र के विधायक

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh

Amitabh Bachchan : 83 की उम्र में भी खुद से नहीं हैं संतुष्ट, रातभर जागते रहे महानायक, आखिर क्या थी बेचैनी

सीजी भास्कर, 19 जून। सफलता की ऊंचाइयों पर…

Dimple Chaudhary
Dimple Chaudhary : फोटो की मांग पर बढ़ा विवाद, बीच बाजार बहस का वीडियो वायरल, मौके पर पहुंची पुलिस

सीजी भास्कर, 19 जून। ग्रेटर नोएडा में एक…

ITR 2026 New Rules : इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव

ITR 2026 New Rules

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?