CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hidma News : फोर्स के दबाव में पड़ोसी राज्य तेलंगाना के जंगलों में छिपा सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा

Hidma News : फोर्स के दबाव में पड़ोसी राज्य तेलंगाना के जंगलों में छिपा सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Hidma News
Hidma News

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ चल रहे आक्रामक अभियानों के बीच अब यह जानकारी सामने आई है कि शीर्ष माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा (Hidma News) वर्तमान में तेलंगाना के घने जंगलों में छिपा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में उसकी उपस्थिति कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों के आसपास दर्ज हुई है। हिड़मा, जो माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का प्रभारी और केंद्रीय समिति का सदस्य है, लंबे समय से सुरक्षा बलों के रडार पर सबसे वांछित नक्सली के रूप में बना हुआ है।

Contents
  • बस्तर में कमजोर हुआ माओवादी नेटवर्क
  • (Hidma News) सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान तैयार
  • (Hidma News) झीरम घाटी हमले से जुड़ा है नाम
  • बस्तर में हिड़मा का प्रभाव घटा

बस्तर में कमजोर हुआ माओवादी नेटवर्क

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, शीर्ष माओवादी नेताओं बसवा राजू, के. रामचंद्र रेड्डी (गुड्सा उसेंडी), के. सत्यनारायण रेड्डी (कोसा) की मौत और भूपति, रूपेश, सुजाता और ककराला सुनीता जैसे वरिष्ठ कैडरों के आत्मसमर्पण के बाद बस्तर क्षेत्र में माओवादी संगठन की शक्ति कमजोर हुई है। अब हिड़मा ही संगठन का अंतिम बड़ा चेहरा बचा है, जो दक्षिण बस्तर में सक्रिय था और अब तेलंगाना की सीमा के पार जाकर छिपा है।

(Hidma News) सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान तैयार

सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस के बीच इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। दोनों राज्यों की फोर्स जल्द ही संयुक्त सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू करेगी, ताकि हिड़मा और उसके शेष दस्तों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हिड़मा की वापसी की संभावना बेहद कम है, लेकिन फोर्स उसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए है।

(Hidma News) झीरम घाटी हमले से जुड़ा है नाम

हिड़मा का नाम पहली बार वर्ष 2013 में हुए झीरम घाटी हमले के बाद सामने आया था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। तब से हिड़मा माओवादी संगठन का चेहरा और रणनीतिक कमांडर बन गया। पिछले वर्ष उसे केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया, जिससे उसकी स्थिति संगठन में और मजबूत हो गई। माओवादी मामलों के जानकार विकास तिवारी के अनुसार, हिड़मा पिछले एक दशक से माओवादी आंदोलन का सबसे प्रभावशाली चेहरा बना हुआ है। वर्तमान में उस पर ₹45 लाख का इनाम घोषित है। वह बस्तर में संगठन के कई हमलों की योजना बनाने और फोर्स पर घात लगाकर हमले करने के लिए कुख्यात रहा है।

बस्तर में हिड़मा का प्रभाव घटा

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गांव स्तर पर लागू समर्पण नीति और सघन सर्च अभियान के कारण अब हिड़मा को स्थानीय समर्थन नहीं मिल रहा। कई माओवादी सहयोगी गांव छोड़कर जा चुके हैं। हिड़मा की गतिविधियों को देखते हुए छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। फोर्स ने जंगल इलाकों में ड्रोन सर्विलांस और इंटेलिजेंस इनपुट सिस्टम को और मजबूत किया है।

CG खबर : ACB ने एकाउंटेंट को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, दिव्यांग शिक्षक से पोस्टिंग के लिए मांगे रूपये, कहा – “चढ़ावे से काम हो जाएगा”
छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा नहीं होगी रद्द, याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
महापौर सीट आरक्षण – भिलाई दुर्ग में OBC, 5 सीटें महिला महापौर, रायगढ़ अनारक्षित, रिसाली SC, अंबिकापुर ST के लिए आरक्षित
Khallari Ropeway Accident Update 2026: महासमुंद हादसे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर पर भर्ती किसान ने तोड़ा दम
Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Press Meet in Bhilai
Press Meet in Bhilai : दुर्ग कलेक्टर और SSP ने पत्रकारों से किया खुला संवाद, ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम बना भरोसे और समन्वय का सशक्त मंच

Press Meet in Bhilai सीजी भास्कर, 27 जून।…

Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे

सीजी भास्कर, 27 जून। भिलाई के खुर्सीपार इलाके…

Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 27 जून। रायगढ़ जिले में हाथियों…

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : बदरुद्दीन कुरैशी ने PM, CM और विधायक रिकेश को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

BSP Iron Theft : अब इस मुद्दे पर…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 40 दिन चलाएगी अभियान

रिपोर्टर : दिनेश दुबे सीजी भास्कर, 27 जून।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?