CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल

CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
CG Principal Counseling
CG Principal Counseling

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना (CG Principal Counseling) प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 17 नवंबर से प्राचार्य पदस्थापना काउंसिलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह काउंसिलिंग लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के सुपरविजन और निरीक्षण में संपन्न होगी।

Contents
  • (CG Principal Counseling) दो पालियों में होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया
  • ई-संवर्ग काउंसिलिंग में टी-संवर्ग जैसे नियम लागू
  • पारदर्शी प्रणाली में होगी काउंसिलिंग

इस प्रक्रिया में वे प्राचार्य (ई-संवर्ग) शामिल होंगे जिन्हें 30 अप्रैल को पदोन्नति मिली थी, लेकिन न्यायालयीन प्रक्रिया लंबित होने के कारण वे पदस्थापना से वंचित रह गए थे। अब हाईकोर्ट से निर्णय आने के बाद मामला स्पष्ट हो गया है और विभाग ने पदस्थापना की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

(CG Principal Counseling) दो पालियों में होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

काउंसिलिंग प्रक्रिया में लगभग 1,000 पदोन्नत प्राचार्य (ई-संवर्ग) शामिल होंगे। यह प्रक्रिया प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 125 प्राचार्य और दूसरी पाली में 125 प्राचार्य शामिल होंगे। विभाग ने बताया कि प्रदेशभर के रिक्त प्राचार्य पदों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर काउंसिलिंग में शामिल होने वाले पदोन्नत प्राचार्यों की सूची और रिक्त शालाओं की जानकारी अपलोड कर दी गई है।

ई-संवर्ग काउंसिलिंग में टी-संवर्ग जैसे नियम लागू

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस काउंसिलिंग के लिए टी-संवर्ग में पूर्व में लागू नियमों को ही आधार बनाया जाएगा। ई-संवर्ग के लिए पात्रता, वरीयता सूची और चयन प्रक्रिया समान स्वरूप में की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहा है।

उन्होंने बताया शासन, डीपीआइ और न्यायालय में लगातार पैरवी के बाद अब पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग और डीपीआइ के अधिकारियों के प्रयास से यह बड़ा निर्णय संभव हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काउंसिलिंग पूर्ण होते ही पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे, जिससे प्राचार्य अपने कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।

पारदर्शी प्रणाली में होगी काउंसिलिंग

डीपीआइ ने बताया कि काउंसिलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन (CG Principal Counseling) और पारदर्शी होगी। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने सभी जिलों से रिक्त शालाओं और पदों की अद्यतन जानकारी मांगी है। काउंसिलिंग के पूर्ण होने के बाद आदेश जारी कर पदस्थापना प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी की जाएगी।

APEDA Raipur Office : छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, रायपुर में खुलेगा APEDA क्षेत्रीय कार्यालय, किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार से सीधा जुड़ाव
ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल, 151 लापता बच्चे परिवार से मिलाए
Dhamtari Triple Murder Case : कोर्ट का फैसला, 5 आरोपियों को उम्रकैद
Raipur Illegal Plotting Action : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, एक एकड़ जमीन पर बन रहे निर्माण ढहाए
Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?