CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BLO Negligence Suspension : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित, सात नवंबर से थे लापता

BLO Negligence Suspension : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित, सात नवंबर से थे लापता

By Newsdesk Admin
13/11/2025
Share
Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने सहायक शिक्षक एल.बी. शन्तानू कुमार मरकाम को (BLO Negligence Suspension) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Contents
  • न तो फोन उठाया, न ही घर पर मिले
  • निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

मरकाम की ड्यूटी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ (BLO) के रूप में लगाई गई थी। वे 65/132 बी.एस.पी. कन्या विद्यालय सेक्टर 11, खुर्सीपार, भिलाई में पदस्थ थे। लेकिन 07 नवंबर 2025 से वे अपने कार्यस्थल से बिना सूचना अनुपस्थित हैं।

न तो फोन उठाया, न ही घर पर मिले

अधिकारी ने बताया कि श्री मरकाम से दूरभाष पर कई बार संपर्क करने की कोशिश (BLO Negligence Suspension) की गई, किंतु उन्होंने कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया। यहां तक कि जब उनके घर पहुंचा गया, तो वहां बाहर से ताला बंद पाया गया। इस दौरान वे न तो शाला पहुंचे, न ही बीएलओ के निर्वाचन कार्य में उपस्थित हुए।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में कहा कि श्री मरकाम का यह कृत्य निर्वाचन जैसे (BLO Negligence Suspension) अति महत्वपूर्ण कार्य में गंभीर लापरवाही है। बिना सूचना अनुपस्थित रहना और उच्च कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करना सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (subsistence allowance) दिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Bilaspur Physiotherapist Recruitment Objection : फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती प्रक्रिया, दावा–आपत्ति 18 नवम्बर तक
IndusInd Jio-bp Mobility+ Credit Card : इंडसइंड बैंक और Jio-bp ने मिलकर लॉन्च किया ‘मोबिलिटी+ क्रेडिट कार्ड’, फ्यूल से लेकर रोजमर्रा के खर्चों तक मिलेंगे ये फायदे
Indigo 2030 Vision : ग्लोबल एविएशन कंपनी बनने की राह पर इंडिगो
Special Educator Vacancy : बिना परीक्षा 100 पदों पर भर्ती, वेतनमान 35,000 से 50,000 तक
Sarkari Naukari : 10वीं पास के लिए रेलवे में 3115 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?