CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cooperative Staff Strike Action : पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त

Cooperative Staff Strike Action : पांच हड़ताली सहकारी समिति प्रबधंन सेवा से बर्खास्त

By Newsdesk Admin
15/11/2025
Share
Cooperative Staff Strike Action
Cooperative Staff Strike Action

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। राज्य की 2058 पैक्स समितियों के अधीन स्थापित 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी (Cooperative Staff Strike Action)।

पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं। हड़ताल के कारण समितियों में लोकहित में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं।

हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया।

समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही ( Cooperative Staff Strike Action) की है। आज 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती, जिला धमतरी के प्रबंधक नरेन्द्र साहू; बोरतलाव समिति, जिला राजनांदगांव के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास; पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा; समिति प्रबंधक गठुला, जिला राजनांदगांव के किशुन देवांगन; तथा सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं । इस कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद प्रदेश के अनेक समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं।

Dhamtari School Incident : धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने खुद को किया जख्मी, महीने भर बाद खुला राज; जांच में ‘देखा-देखी ट्रेंड’ की बात आई सामने
CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Waterlogging Crop Damage : 100 एकड़ फसल जलमग्न, खेत बने तालाब, परेशान किसानों ने प्रशासन से लगाई राहत की गुहार
From struggle to success : बस्तर के हॉस्टल से निकले 11 खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीत रहे पदक
2.5 lakh rupees stolen : नौकरानी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?