CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Consumer Market : 2026 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा भारत

India Consumer Market : 2026 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा भारत

By Newsdesk Admin
17/11/2025
Share
India Consumer Market
India Consumer Market

यूबीएस रिपोर्ट : 2028 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

Contents
  • GDP में स्थिर व तेज़ वृद्धि का अनुमान
  • अमेरिका व चीन की वृद्धि धीमी होने का अनुमान
  • अमेरिका की जीडीपी वृद्धि
  • भारत की ग्रोथ पर जोखिम : अमेरिकी नीति और आउटसोर्सिंग टैक्स
  • RBI कर सकता है 25 आधार अंक की कटौती

विकास को प्रोत्साहन देने के लिए RBI 25 आधार अंक घटा सकता है रेपो रेट

सीजी भारत, 17 नवंबर। भारत अगले दो वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक नई छलांग (India Consumer Market) लगाने जा रहा है। स्विट्जरलैंड की वित्तीय संस्था यूबीएस (UBS) की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2026 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा और 2028 तक अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत का घरेलू उपभोग (Domestic Consumption) पिछले एक दशक में लगभग दोगुना होकर 2024 में 2.4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह वृद्धि दर 7.9% CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) रही, जो चीन, अमेरिका और जर्मनी जैसे बड़े देशों से भी अधिक है।

GDP में स्थिर व तेज़ वृद्धि का अनुमान

यूबीएस का अनुमान है कि भारत की वास्तविक GDP वृद्धि

वित्त वर्ष 2027 में 6.4%,

और वित्त वर्ष 2028 में 6.5% रहने की संभावना है।

2027 में भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था (India Consumer Market) होगा। इसके बाद फिलीपींस (6.1%) और इंडोनेशिया (5.1%) का स्थान रहेगा।

अमेरिका व चीन की वृद्धि धीमी होने का अनुमान

अमेरिका की जीडीपी वृद्धि

2025 में 1.9%,

2026 में 1.7%,

और 2027 में फिर बढ़कर 1.9% होने का अनुमान है।

चीन की वास्तविक GDP

2025 में 4.9%,

2026 में घटकर 4.5% हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की अर्थव्यवस्था निर्यात में गिरावट से प्रभावित हो सकती है।

भारत की ग्रोथ पर जोखिम : अमेरिकी नीति और आउटसोर्सिंग टैक्स

यूबीएस ने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिकी आउटसोर्सिंग पर संभावित कर नीति भारत के लिए चुनौती बन सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारतीय सेवाओं को किए जाने वाले भुगतान पर 25% कर लगाया गया, तो इससे 2027 में भारत की GDP वृद्धि लगभग 90 आधार अंकों (India Consumer Market) तक घट सकती है।

RBI कर सकता है 25 आधार अंक की कटौती

यूबीएस का अनुमान है कि 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

विकास को गति देने के लिए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती कर सकता है।

देश को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने जारी की पूरी समयसारिणी
डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प
Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव
’75 साल बहुत जी लिया, अब ज्यादा दिन नहीं बचे’, राम नगरी से CM योगी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
जो अमेरिका ने झेला, हम भी झेल रहे हैं’, न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल के बाहर आतंकवाद पर क्या कहा शशि थरूर पढ़िए पूरी खबर….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

Paddy Crop
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह

लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी को…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के…

Nyoata Bhoj
Nyoata Bhoj : नई गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में हुआ न्योता भोज

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?