CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Politics : अपने फैसले से फिर चौंकाएंगा एनडीए? जानिए विधायक दल की बैठक में किस नेता पर लग सकती है सीएम पर मुहर

Bihar Politics : अपने फैसले से फिर चौंकाएंगा एनडीए? जानिए विधायक दल की बैठक में किस नेता पर लग सकती है सीएम पर मुहर

By Newsdesk Admin
17/11/2025
Share
Bihar Politics
Bihar Politics

सीजी भास्कर, 17 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Politics) के नतीजों को आए तीन दिन हो गए है। लेकिन अभी तक ये तय नहीं हुआ कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठेगा। सुर्खियों में भले ही मौजूदा सीएम नीतीश कुमार की चर्चाएं तेज हो लेकिन फैसला तो एनडीए विधायक दलों की बैठक में ही होगा। बीजेपी के चौंकाने वाले फैसले सबको याद होना चाहिए। आपको बता दें कई राज्यों में ऐसे कई मौके आए जब विधायक दल की बैठक में सीएम के नए नाम को लेकर अचानक सब को चौकाया है।

वैसे भी आपको बता दें पीएम मोदी ने जीत जश्न की बीजेपी मंच से बिहार (Bihar Politics) जीतने का समीकरण माय यानि एम और वाई बताया था, एम से महिला और वाई से युवा । उनका माय फॉर्मूला विपक्ष के माई सामाजिक फॉर्मूले मुस्लिम यादव समीकरण से अलग था। ऐसे में युवा और महिला चेहरा भी एनडीए की ओर से सीएम घोषित हो सकता है। इस चुनाव में भोजपुरी गायकों का भी खूब बोलबाला रहा था, ऐसे में मशहूर निशानेबाज़ श्रेयसी सिंह, व लोकप्रिय गायक मैथिली ठाकुर के सीएम बनने की संभावना और एनडीए की अनोखे फैसलों से नकारा नहीं जा सकता।

जीती हुई सीट (Bihar Politics) समीकरण से देंखे तो 85 सीट जीतकर भले ही नीतीश कुमार बिहार में दूसरे सबसे बड़ा दल है, लेकिन बीते दो दशक के सियासी समीकरण पर गौर करें तो नीतीश को बिहार में गठबंधन बदलने और एक दूसरे के साथ मिलकर सरकार बनाने का जो विकल्प हमेशा जिंदा रहता था,वह इस जीत के साथ खत्म हो गया है, 2025 में नीतीश बगैर विकल्प के सीएम हो सकते है। यहीं वजह है कि एआईएमआईएम चीफ ने उन्हें बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। ओवैसी और महागठबंधन के समर्थन से ही नीतीश पाला बदलकर सीएम बन सकते है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।

बीजेपी के कई नेता कह चुके है कि विधायक दल का नेता निर्वाचित विधायकों की मीटिंग में ही चुना जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस बैठक में किसके नाम पर मुहर लगेगी। दूसरी तरफ अभी तक नीतीश कुमार ने सरकार भंग नहीं की, ना ही सीएम पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के मन में क्या चल रहा है, इसका फैसला आगामी दिनों में दिल्ली से होगा या पटना से, इसका पता तभी चलेगा।

आज और कल बिहार में विधायकों की ताबड़तोड़ बैठकों का दौर है। पहले जेडीयू और बीजेपी के विधानमंडल दल की बैठकें होंगी, जिसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुना जाएगा, नेता के चयन के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

बीजेपी के कई नेता नई सरकार में नीतीश कुमार के सीएम होने की बात कह रहे है लेकिन विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होने के बाद। बीजेपी और जेडीयू के बीच नई सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो गई है, जिसमें मंत्रिमंडल के स्वरूप और सहयोगी दलों की भागीदारी को लेकर फार्मूला तय हो गया है। 20 नवंबर को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

बिहार (Bihar Politics) में नई सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच में नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्यपाल से मुलाकात की है। सीएम नीतीश ने राज्यपाल से यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा भंग कर दी जाए. विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। कैबिनेट बैठक में मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को देने के लिए नीतीश कुमार को देने के लिए अधिकृत किया है।

इसके एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर, विधानसभा चुनाव में चुने गए निर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी। चुनाव परिणाम शुक्रवार 14 नवंबर को घोषित हुए थे। 243 सीट वाले बिहार में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। बीजेपी को 89 , जेडीयू को 85 , एलजेपी(आर) को 19, एचएएम और आरएलएम ने मिलकर 9 सीटें जीतीं।

पहलगाम हमले के भारत सरकार का बड़ा एक्शन, GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बालोद बना देश का तीसरा सबसे आगे जिला!
भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं
Karnataka Politics :  4 दिन में दूसरी बार सजी ब्रेकफास्ट टेबल, सिर्फ दिखावा या सचमुच सब ठीक…!
नगरीय निकाय चुनाव के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अय्यूब खान को बनाया पर्यवेक्षक, जिले का दौरा कर योग्य प्रत्याशियों का नाम भेजने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?