CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Development Works : सीएम ने 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास

Bastar Development Works : सीएम ने 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Bastar Development Works
Bastar Development Works

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में माओवादी गतिविधियां तेजी से कमजोर हो रही हैं और क्षेत्र अब नक्सलवाद समाप्ति की दिशा (Bastar Development Works) में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ के अंतर्गत अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से तेजी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार ने दो वर्षों की अल्पावधि में अधिकांश गारंटियाँ पूरी कर ली हैं और छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री साय कोण्डागांव में गाड़ा समाज द्वारा आयोजित बूढ़ादेव महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 127 करोड़ रुपए की लागत से 61 विकास परियोजनाओं (Kondagaon Development Projects) का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कोनगुड़ धनोरा मार्ग निर्माण के लिए 90 लाख रुपए, केशकाल–विश्रामपुरी मार्ग हेतु 39 करोड़ रुपए, और ग्राम कुधूर में 100-सीटर बालिका छात्रावास के लिए 2.71 करोड़ रुपए की घोषणा की।

उन्होंने बहुउद्देशीय केंद्र, दिव्यांग सेंटर और कोचिंग सेंटर संचालित करने हेतु 1.5 करोड़ रुपए अनुमोदित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक Journey of Dignity: Story of NRLM Kondagaon, प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल पुस्तिका, उच्च जोखिम गर्भावस्था हेल्पलाइन नंबर, हेलमेट बैंक एवं सुपोषित विकास चार्ट का भी विमोचन किया ।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ की मिट्टी अत्यंत उर्वरा है। प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी (Paddy Procurement CG) प्रारंभ की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण योजना और चरण पादुका योजना के तहत हितग्राहियों को लगातार लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तम शिक्षा ही एक कुशल किसान, व्यवसायी, जनसेवक और राजनेता तैयार करती है, इसलिए सभी लोग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रदेश सरकार (Chhattisgarh Government Schemes) की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री का स्वागत पारम्परिक मोहरी वाद्ययंत्र से किया गया तथा उन्होंने बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद महेश कश्यप, सांसद भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित थे।

Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी
Raipur Police arrests opium-doda smuggler : 15 लाख का सामान जब्त
Mahtari Vandan Yojana 18th Installment : महतारी वंदन योजना का बड़ा ट्रांसफर, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिले 647 करोड़ रुपए
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान
Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?