CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon Water Conservation Award : दिल्ली विज्ञान भवन में दो राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा राजनांदगांव जिले का गौरव

Rajnandgaon Water Conservation Award : दिल्ली विज्ञान भवन में दो राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा राजनांदगांव जिले का गौरव

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Rajnandgaon Water Conservation Award
Rajnandgaon Water Conservation Award

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। मंगलवार का दिन जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव को एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय से जनभागीदारी पुरस्कार शामिल हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह सम्मान प्रदान किया।

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन के आधार पर राजनांदगांव को ईस्ट जोन का बेस्ट जिला (Rajnandgaon Water Conservation Award) चुना गया। यह पुरस्कार जिले के कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने ग्रहण किया।

एक अन्य सम्मान के रूप में जिले को जल संरक्षण व जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ दो करोड़ रुपये का जनभागीदारी प्रोत्साहन पुरस्कार (Jal Shakti Mission Honor) दिया गया। यह उपलब्धि वर्ष 2022 में प्रारंभ किए गए मिशन जल रक्षा के सफल क्रियान्वयन का परिणाम रही। इस अभियान में महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की व्यापक भागीदारी दर्ज की गई।

सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार जिले के तीन विकासखंड भू-जल स्तर के दृष्टिकोण से सेमी-क्रिटिकल श्रेणी में हैं। 85 प्रतिशत भू-जल सिंचाई, 13 प्रतिशत घरेलू उपयोग और 2 प्रतिशत औद्योगिक उपयोग में खर्च होता है। गिरते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिले ने कैच द रेन मोर गांव, मोर पानी अभियान (Catch The Rain CG) के अंतर्गत मिशन जल रक्षा नारी शक्ति से जल शक्ति की शुरुआत की।

Rajnandgaon Water Conservation Award भू-जल रिचार्ज के लिए नवाचार

भू-जल रिचार्ज के लिए तकनीकी नवाचारों में रिचार्ज सॉफ्ट बोरवेल, सेंड फिल्टर तकनीक से असफल बोरों को पुनर्जीवित करने के प्रयास, परकुलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल तैयार कर वर्षाजल को सीधे वाटर टेबल में पहुँचाना, नए बोरवेल के साथ इंजेक्शन वेल निर्माण, पहाड़ी व लो-लाइन क्षेत्रों में रिचार्ज संरचनाएँ शामिल रहीं। इन कार्यों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही।

सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, रायपुर द्वारा जीआईएस पद्धति की प्रमाणिकता सुनिश्चित करते हुए तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया गया। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। “साझा प्रयासों से जल बचाओ, भविष्य बनाओ” की भावना को साकार करते हुए मिशन जल रक्षा अब सतत विकास की दिशा में एक अभिनव मॉडल के रूप में उभर रहा है।

A young man drowned in the river while making a reel : LIVE VIDEO आया सामने; 3 मिनट तक बचने की कोशिश करता रहा, दोस्त समझते रहे मजाक
पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह
Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक
City buses worth crores disappear : नई ई-बसों का इंतजार
DGP-IG Conference Raipur : DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए पीएम मोदी 29 को आएंगे छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Man’s body found hanging from a tree in a field : पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सीजी भास्कर, 24 मई । डौंडीलोहारा क्षेत्र के…

Fraud through fake WhatsApp messages : कंपनी डायरेक्टर के पिता बनकर ठगे 20 लाख, अकाउंटेंट को बनाया शिकार

सीजी भास्कर, 24 मई । दुर्ग में साइबर…

Minor raped on pretext of marriage : आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 24 मई । खैरागढ़. छुईखदान थाना…

Questions raised on the resources of Bastar : स्थानीय उद्योग और रोजगार की मांग तेज

सीजी भास्कर, 24 मई । बस्तर क्षेत्र में…

Pakistan’s Quetta train blast : 23 लोगों की मौत, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सीजी भास्कर, 24 मई । पाकिस्तान के बलूचिस्तान…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़राज्य

CG Breaking 🔵 मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतरिक्त प्रभार

29/06/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Murder Case: मोबाइल और बीड़ी से शुरू हुआ विवाद, तिल्दा में युवक की नृशंस हत्या, दो नाबालिग पुलिस हिरासत में

19/12/2025
TET Promotion Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

TET Promotion Case Chhattisgarh : पदोन्नति में टीईटी अनिवार्यता पर हाई कोर्ट की सख्ती, शासन को नोटिस

18/11/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

ढाई दशक बाद “सूर्यकुण्ड गंगा घाट बैकुंठ धाम” को मिली पहचान, विधायक सहित कुछ लोगों ने निजी जमीन बेच इकट्ठे किए रूपये, वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बना “सूर्यकुण्ड तालाब”

03/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?