CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ISIS Module Chhattisgarh : आतंकी संगठन से जुड़े दो नाबालिग भिलाई और रायपुर से गिरफ्तार, हमले की थी तैयारी

ISIS Module Chhattisgarh : आतंकी संगठन से जुड़े दो नाबालिग भिलाई और रायपुर से गिरफ्तार, हमले की थी तैयारी

By Newsdesk Admin
19/11/2025
Share
ISIS Module Chhattisgarh
ISIS Module Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 19 नवंबर। पाकिस्तान के आतंकी संगठन के नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ISIS Module Chhattisgarh) ने रायपुर के टिकरापारा और भिलाई के सुपेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। एटीएस काफी समय से सोशल मीडिया पर नजर रखे हुई थी, जिसमें दोनों के ( Terror Network India ) आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े होने के इनपुट मिले थे। जांच में पता चला कि उनकी बातचीत सीधे शीर्ष आतंकियों से हो रही थी।

Contents
  • ISIS Module Chhattisgarh एटीएस की पहली एफआईआर
  • अराजकता और हिंसा फैलाने की योजना
  • आर्थिक स्रोत की जांच

उक्त आतंकी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों नाबालिगों को उकसाने के साथ ही हिंसक गतिविधियां संचालित करने की ट्रेनिंग दे रहे थे। कश्मीर को इस्लामिक स्टेट बनाने, अराजकता फैलाने और धार्मिक उन्माद बढ़ाने की जानकारी साझा की जाती थी। एटीएस ने दोनों के इंस्टाग्राम से यह तथ्य बरामद किए हैं।

पूछताछ में दोनों ने माना कि उन्हें धार्मिक उन्माद और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की दिशा में लगातार तैयार किया जा रहा था। उनसे मिले इनपुट के आधार पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। दोनों नाबालिग 12वीं कक्षा के छात्र बताए गए हैं। जांच में पता चला कि वे सांप्रदायिक भाषण सुनते थे और इसी कारण शिक्षकों ने उन्हें कई बार मोबाइल स्कूल लाने पर फटकार लगाई थी।

ISIS Module Chhattisgarh एटीएस की पहली एफआईआर

छत्तीसगढ़ में एटीएस का गठन 2017 में किया गया था। पहली बार एटीएस थाने में एफआईआर दर्ज कर दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। ( Raipur ATS Raid ) आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े होने के शक में उन्हें हिरासत में लेकर 36 घंटे तक पूछताछ की गई और मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया गया। इस दौरान उनसे आतंकी मॉड्यूल से जुड़े पुख्ता सबूत मिले।

अराजकता और हिंसा फैलाने की योजना

जांच में सामने आया कि उन्हें धार्मिक कट्टरता के नाम पर बरगलाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर बनाए गए खातों के माध्यम से कट्टरपंथ को बढ़ावा देने, युवाओं को जोड़ने और हिंसक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके लिए आर्थिक मदद देने की पेशकश तक की गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिले इनपुट के आधार पर आईएसआईएस के पाकिस्तानी मॉड्यूल और इससे जुड़े लोगों को जांच के घेरे में लिया गया। गोपनीय जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

आर्थिक स्रोत की जांच

एटीएस दोनों नाबालिगों के आर्थिक स्रोतों की जांच कर रहा है। उनके घर से बरामद डिजिटल एविडेंस और सामग्री को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित गोपनीय जानकारी दोनों को जुटाने कहा गया था। इसके अलावा आसपास के युवाओं को मॉड्यूल से जोड़कर हिंसक गतिविधियां बढ़ाने, अराजकता फैलाने और कश्मीर को इस्लामिक स्टेट बनाने के निर्देश भी दिए गए थे। आतंकी संगठन से जुड़े खातों से उन्हें लगातार निर्देश मिलते थे और दोनों उसी के आधार पर काम कर रहे थे।

Jagdalpur Crime : बीच सड़क चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर ऐसे दबोचा आरोपी
Human Skeleton Found : तालाब किनारे मिला नर कंकाल, एक साल से लापता युवक होने की आशंका
Maoist Encounter : बीजापुर में नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक पांच माओवादी ढेर
Mahendra Goenka Land Controversy : रायपुर उद्योगपति पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप
सेंट्रल जेल से NDPS एक्ट का कैदी फरार, पुलिस ने की तलाश तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?