CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2026 Playoff Race : रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, 4 जगहों के लिए 8 टीमों के बीच लड़ाई

IPL 2026 Playoff Race : रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, 4 जगहों के लिए 8 टीमों के बीच लड़ाई

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share
IPL 2026 Playoff Race
IPL 2026 Playoff Race

सीजी भास्कर, 11 मई : IPL 2026 में प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) की फाइट अब और भी रोचक हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों ही टीमें अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. रविवार को खेले गए दो बड़े मुकाबलों में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा. इन नतीजों के बाद अब सिर्फ 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बची हैं और मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

Contents
  • RCB-SRH सबसे आगे, CSK का भी कमबैक
  • दिल्ली-कोलकाता की भी उम्मीदें कायम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 10 मई (रविवार) को दो अहम मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम कर लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया.

वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत लिया. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई.

RCB-SRH सबसे आगे, CSK का भी कमबैक

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL 2026 Playoff Race) की इन जीतों ने प्लेऑफ की रेस को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है. अब सिर्फ 8 टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बची हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 14 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 94.82% हो गई है. टीम का नेट रनरेट +1.103 है और टॉप-2 में फिनिश करने की संभावना 63.41% तक पहुंच चुकी है. अगर आरसीबी अपने बाकी तीन में से दो मुकाबले जीत लेती है तो वह टॉप-2 में फिनिश कर सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. टीम का नेट रनरेट +0.737 है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 91.74% है. टॉप-2 में फिनिश करने की संभावना 58.66% बनी हुई है.

गुजरात टाइटन्स (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. यह टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. गुजरात की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 87.53% और टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीद 54.11% है.

पंजाब किंग्स (PBKS) लगातार तीन हार के बावजूद 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है. टीम की प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) में पहुंचने की संभावना 84.69% है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लगातार तीन जीत के बाद 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम का नेट रनरेट +0.185 है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 58.47% है. राजस्थान रॉयल्स (RR) 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 54.33% बनी हुई है.

दिल्ली-कोलकाता की भी उम्मीदें कायम

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लगभग 20% संभावना के साथ अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. टीम ने लगातार चार जीत दर्ज की हैं और उसके 10 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं. अब उसे बाकी 4 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की स्थिति कमजोर हो गई है. टीम 8वें स्थान पर है और नेट रनरेट -1.154 है. प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सिर्फ 8.41% बची है. दिल्ली को अपने बचे सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी उम्मीद बनी रह सकती है.

IPL 2023 : हैरी ब्रुक के तूफान से ढेर हुआ कोलकाता, सनराइजर्स 23 रन से जीता
Aryaveer Sehwag DPL : डीपीएल में अब सहवाग और कोहली मिलकर मचाएंगे धमाल…!
IND vs NZ T20 Raipur Match: रायपुर तैयार, आज शहर में उतरेंगी दोनों टीमें, टिकट रिडीम का आज आखिरी मौका
सौरव गांगुली के भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा, समंदर की उफनती लहरों में…..
Gautam Gambhir Rohit Sharma Fight : ड्रेसिंग रूम में बहस करते दिखे गौतम गंभीर और रोहित शर्मा, फोटो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

Raigarh Gas Cylinder Scam
Raigarh Gas Cylinder Scam : 10.72 लाख के 816 गैस सिलेंडर गायब, स्टॉक जांच में खुलासा; 4 लोगों पर FIR

Raigarh Gas Cylinder Scam : खाद्य विभाग की…

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?