सीजी भास्कर, 29 सितम्बर। रायगढ़ के जिंदल परिसर के गेट नंबर-2 स्थित इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडरों के स्टॉक और वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच में रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक के मिलान के दौरान 816 गैस सिलेंडर कम पाए गए। (Raigarh Gas Cylinder Scam)
इन सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 10 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। जांच में 14.2 किलो के 633 भरे घरेलू सिलेंडर और 19 किलो के 56 भरे तथा 127 खाली व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक से कम मिले।
यह भी पढ़ें : Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी
खाद्य विभाग की जांच में सामने आया मामला : Raigarh Gas Cylinder Scam
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई उपभोक्ताओं ने गैस रिफिल की बुकिंग कराई थी और उनके नाम पर इनवॉइस भी जनरेट हुआ, लेकिन उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली। इसके बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में सिलेंडर की डिलीवरी दर्ज होती रही।
खाद्य विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों और रिकॉर्ड की जांच की। इसमें करीब 1,878 उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आई।
यह भी पढ़ें : Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त

गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था में खामियां
इसके अलावा एजेंसी के गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा द्वार नहीं मिला, परिसर में सूखे पत्ते पड़े थे और केवल एक अग्निशमन यंत्र उपलब्ध था।
यह भी पढ़ें : Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी
एजेंसी प्रभारी समेत चार लोगों पर कार्रवाई : Raigarh Gas Cylinder Scam
खाद्य विभाग की शिकायत के आधार पर कोतरा रोड पुलिस ने एजेंसी से जुड़े चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें एजेंसी प्रभारी टीकाराम पटेल, गोदाम प्रभारी भजराम धोबी, कंप्यूटर ऑपरेटर चेतन बरेठ और जिंदल प्रबंधन के अधिकारी आशीष गेरा शामिल हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Supply Delay: बुकिंग के बाद भी 5–6 दिन इंतजार, रसोई गैस की डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान
ख़बरें और भी हैं :LPG Cylinder Black Marketing : एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती तेज, प्रदेश के कई जिलों में छापे और सिलेंडर जब्त


