CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indigo Flight Diverted : दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों में नाराजगी बढ़ी

Indigo Flight Diverted : दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों में नाराजगी बढ़ी

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Indigo Flight Diverted
Indigo Flight Diverted

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight Diverted) को गुरुवार सुबह अचानक तकनीकी समस्या के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट 6E6476 को सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के चलते उसे लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिल सकी और विमान को डायवर्ट कर दिया गया।

Contents
  • Indigo Flight Diverted एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
  • जांच पूरी होने के बाद ही नया शेड्यूल
  • 2 महीने पहले भी बड़ा एयरपोर्ट संकट

जानकारी के अनुसार, विमान में सुबह लगभग 9:15 बजे तकनीकी समस्या आई, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी। सुरक्षा कारणों से रायपुर में लैंडिंग निरस्त की गई और विमान को तुरंत भुवनेश्वर ले जाया गया।

Indigo Flight Diverted एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी

फ्लाइट न पहुंचने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह वही विमान था जिसे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन डायवर्ट होने से आगे की पूरी शेड्यूलिंग प्रभावित हो गई। यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और महत्वपूर्ण कार्यों पर असर पड़ा है। कई लोग एयरलाइंस काउंटर पर जानकारी लेने के लिए लाइन में खड़े दिखे।

जांच पूरी होने के बाद ही नया शेड्यूल

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान की तकनीकी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली भेजने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल नए प्रस्थान समय की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तकनीकी खामियों के बार-बार सामने आने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

2 महीने पहले भी बड़ा एयरपोर्ट संकट

यह पहली बार नहीं है जब एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ हो। इससे पहले 9 सितंबर को रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था, जिसके कारण कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। बिजली गिरने से सिस्टम खराब हुआ था और 4 फ्लाइट कैंसिल करने के साथ 6 उड़ानों को दूसरी जगह भेजा गया था। अगले दिन विजिबिलिटी सुधारने के बाद ही उड़ानें शुरू हो सकी थीं।

ACB-EOW Raid in Liquor Scam Case : कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 40 हजार से ज्यादा शिकायतें, रायपुर में 21 लाख की वसूली शुरू
Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी
CG Contract Appointment: सरकार ने फिर सौंपी जिम्मेदारी, रिटायर DIG कमलोचन कश्यप की पुलिस मुख्यालय में तैनाती
Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG BJP Scheme : वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए जनसहयोग से MLA रिकेश सेन ने शुरू की अभिनव योजना
CG BJP Scheme : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के नाम 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  भाजपा (CG BJP…

Durg Police Action
Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action : ₹70,000 कमाने वाला MR…

ITI Devbhog
ITI Devbhog : शिक्षक के बिना कैसे मिलेगा हुनर, देवभोग आईटीआई की बदहाली ने खड़े किए बड़े सवाल

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?