CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Housing Expo 2025 : राज्यस्तरीय आवास मेला 2025 की तैयारियां पूरी रफ्तार पर, 23–25 नवंबर तक बीटीआई ग्राउंड में होगा आयोजन

Chhattisgarh Housing Expo 2025 : राज्यस्तरीय आवास मेला 2025 की तैयारियां पूरी रफ्तार पर, 23–25 नवंबर तक बीटीआई ग्राउंड में होगा आयोजन

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Chhattisgarh Housing Expo 2025
Chhattisgarh Housing Expo 2025

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित ‘राज्यस्तरीय आवास मेला 2025’ (Chhattisgarh Housing Expo 2025) की तैयारियाँ इस समय जोरों पर हैं। 23 से 25 नवंबर तक रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में होने वाले इस बड़े आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सभी आवासीय योजनाओं और सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। मेला तैयारियों का अंतिम दौर जारी है और मंडल की टीमें पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी व्यवस्था को गति दे रही हैं।

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को स्वयं का घर उपलब्ध कराना गृह निर्माण मंडल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘आवास मेला 2025’ इसी लक्ष्य की दिशा में एक प्रमुख पहल है, जिसके माध्यम से मंडल की सभी योजनाएँ, फ्लैट, मकान और प्लॉट एक ही मंच पर प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में लगभग ₹2000 करोड़ की नई आवासीय परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इससे हाउसिंग बोर्ड की कार्यशैली और अधिक प्रभावी हुई है।

मेला आयोजन के लिए पोस्टर, फ्लेक्स, रेडियो कैंपेन और सोशल मीडिया प्रचार को तेज कर दिया गया है। नागरिक मेला संबंधी जानकारी टोल-फ्री नंबर 1800-121-6313 से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मेला स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठने की जगह, इलेक्ट्रॉनिक काउंटर और हेल्पडेस्क जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस बार मेले में ऑनलाइन आवंटी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से इच्छुक आवेदक आवेदन और बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। सभी स्टॉल पर प्रशिक्षित कर्मचारी संपत्तियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। रायपुर, नवा रायपुर और आसपास की प्रमुख परियोजनाओं के लिए विशेष आवास रथ सेवा भी शुरू की जा रही है।

तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियर “आपका घर कैसे बनता है” थीम के तहत निर्माण सामग्रियों, क्वालिटी चेक और भवन मानकों की जानकारी देंगे। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का विशेष स्टॉल भी लगेगा, जहाँ लोग निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मानक प्रक्रिया समझ सकेंगे।

मेले में हितग्राहियों को केवल 1% राशि जमा कर घर बुक करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न बैंकों द्वारा ऑन-द-स्पॉट लोन अप्रूवल भी दिया जाएगा। प्रारंभिक पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों के लिए आकर्षक विशेष उपहार भी रखे गए हैं। गृह निर्माण मंडल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस आवास मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने सपनों का घर पाने का अवसर अवश्य प्राप्त करें।

Raipur Bar License Cancellation: रायपुर में 7 बार और 7 रेस्टॉरेंट्स पर गिरी गाज, एसएसपी ने लिखा पत्र
Ratanpur Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गोवंशों को मारी टक्कर, 30 फीट तक घसीटती रही गाय
Simga Patwari Suspension : एक महीने से ज्यादा गायब रहा पटवारी, प्रशासन सख्त – तत्काल निलंबन का आदेश
चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, उपमुख्यमंत्री से बातचीत के बाद फैसला…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jobs Abroad
Jobs Abroad : अमेरिका से रूस तक 6 देशों में भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर, लाखों पद खाली

विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय…

BJP Protest
BJP Protest : कोरबा में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

कोरबा में शुक्रवार को भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ,…

Illegal Construction
Illegal Construction : गांधी नगर में स्वीकृति से ज्यादा मंजिलों के निर्माण का आरोप, सार्वजनिक नाली पर कब्जे की शिकायत

रायपुर के पंडरी स्थित गांधी नगर में भवन…

Electric Shock
Electric Shock : बिजली सब-स्टेशन में करंट से ऑपरेटर की मौत, 32 वर्षीय अमन साहू के निधन से गांव में मातम

ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, मुंगेली में सुपारी देकर मर्डर कराने के आरोप में 5 गिरफ्तार

मुंगेली के ग्राम पेंड्री ‘स’ में तुलसी साहू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?