CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing : नगर-निगम आयुक्त–उपायुक्त सुनवाई में गैरहाजिर, महिला आयोग ने एसपी को दिए तलब के आदेश

Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing : नगर-निगम आयुक्त–उपायुक्त सुनवाई में गैरहाजिर, महिला आयोग ने एसपी को दिए तलब के आदेश

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing
Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (Chhattisgarh Mahila Aayog Hearing) ने आज राज्य महिला आयोग कार्यालय, रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 351वीं एवं रायपुर जिले में 170वीं जनसुनवाई की गई।

Contents
  • आयोग करेगा पुलिस के माध्यम से तलब
  • 9 साल से अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार
  • पति-पत्नी साथ रहने राज़ी हुए
  • शिक्षा विभाग का मामला, आयोग ने नस्तीबद्ध किया

आज की सुनवाई में एक प्रकरण में नगर-निगम रायपुर के आयुक्त व उपायुक्त (Raipur Municipal Corporation Case) के खिलाफ आवेदिका ने शिकायत प्रस्तुत की। आवेदिका की मां से बीएसयूपी मकान के एवज में 3 हजार रुपये लिए गए थे, लेकिन 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी मकान नहीं दिया गया।

आवेदिका की मां का निधन भी हो चुका है और 2013 में नगर-निगम ने उसका मकान तोड़ दिया था। आवेदिका को आशंका है कि अधिकारियों की मिलीभगत से उसका मकान किसी अन्य को आवंटित कर दिया गया है। इस स्थिति में आयोग ने निर्देश दिया कि सभी अनावेदकों को एसपी रायपुर के माध्यम से उपस्थिति नोटिस भेजा जाए (SP Raipur Action)।

आयोग करेगा पुलिस के माध्यम से तलब

एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। कॉलेज प्रबंधन घटना दबाने की कोशिश कर रहा है। आज की सुनवाई में भी अनावेदक पक्ष अनुपस्थित रहा। इस पर आयोग ने निर्देश दिया कि एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University Summon) के सभी पदाधिकारियों को थाने के माध्यम से उपस्थिति कराई जाए।

9 साल से अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि 2016 से अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन कर रही है, लेकिन 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई। नगर-निगम अधिकारी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने फिर से एसपी रायपुर के माध्यम से तलब कराने के निर्देश दिए।

पति-पत्नी साथ रहने राज़ी हुए

एक प्रकरण में आयोग ने उभय पक्ष की विस्तृत काउंसलिंग की। दंपति ने साथ रहने की सहमति दी। आयोग ने निर्देश दिया कि प्रकरण की निगरानी 1 वर्ष तक की जाएगी। एक मामले में आवेदिका विवाह के बाद केवल 20 दिन ससुराल में रही और फिर पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी। पति की मां के देहांत के बाद ससुर ने आवेदिका की मौसी से विवाह किया, और 11 माह की उम्र से वही उसे पाल रही थीं। आवेदिका ने सास को सौतेली कहकर 5 वर्ष तक कोई संबंध नहीं रखा, और अब शिकायत कर रही थी। आयोग ने कहा कि इस स्थिति में आवेदिका को सास के खिलाफ शिकायत का अधिकार नहीं है। पति का कोई पता न दिए जाने पर आयोग ने आवेदिका को 1 माह का समय दिया। सास-ससुर को मामले से मुक्त किया गया।

शिक्षा विभाग का मामला, आयोग ने नस्तीबद्ध किया

एक प्रकरण में दोनों पक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रहे थे और विभागीय शिकायतों का दौर जारी था। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह मामला कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कानून के अंतर्गत नहीं आता। दोनों पक्षों को विभागीय स्तर पर समाधान का निर्देश देते हुए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ
Kailash Kher Performance : पद्मश्री कैलाश खेर और बैंड कैलासा की अद्भुत प्रस्तुति के साथ 40वें चक्रधर समारोह का भव्य समापन
Government Employees Demands : तीन दिन की हड़ताल से थमी सरकारी रफ्तार, दुर्ग-भिलाई में दफ्तर सूने, मांगों पर अड़े कर्मचारी
Dongargarh Navratri Fair Preparation : भक्तों की आस्था या प्रशासन की अग्नि परीक्षा? डोंगरगढ़ मेले पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर 7 परिवारों की हुई पहचान ,जानिए उनके नाम, हरुन इंडिया रिच की सूची में पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत

विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर रायपुर…

Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क

लंबे समय से अटके इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। साइबर ठगी और ऑनलाइन…

5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम

मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 5 किलो…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?