CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big breaking : भिलाई-3 में फिर घिरा थाना, निगम सभापति और कांग्रेस के पार्षद द्वारा थाना में एक युवक से मारपीट की घटना कैद, FIR की मांग, SP ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई, MLA रिकेश सेन भी पहुंचे

Big breaking : भिलाई-3 में फिर घिरा थाना, निगम सभापति और कांग्रेस के पार्षद द्वारा थाना में एक युवक से मारपीट की घटना कैद, FIR की मांग, SP ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई, MLA रिकेश सेन भी पहुंचे

By Newsdesk Admin
26/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। पुरानी भिलाई थाना में आज रात फिर बवाल हो गया है। भिलाई-3 चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पार्षद रमन्ना को एक युवक को पकड़ कर मारते हुए थाना लाए जाने के विरोध में भाजपा, बजरंग दल सहित सैकड़ों लोग कांग्रेस के इन नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर थाना के सामने एकत्रित हो गए हैं।

CSP छावनी ने CG Bhaskar को बताया

पुरानी भिलाई थाना तक एक युवक को जिम से उठाकर मारते हुए थाना लाने की घटना को लेकर एफआईआर करने की मांग की जा रही है। थाना परिसर मेंं भी पुलिस के सामने युवक को थप्पड़ मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर भी लिया है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में तैनात सुरक्षा कर्मियों से प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों की अनबन और उनसे भिड़ने की शिकायत के आधार पर कांग्रेस ने उन युवकों पर‌ अपराध दर्ज करने की मांग की थी। घटना में विडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया था। भिलाई-3 के युवक पुष्पराज सिंह से भी बयान लिया जा रहा था।

भिलाई-3 का नहीं सीधे भूपेश बघेल से जुड़ा हुआ मामला है – MLA रिकेश सेन

कांग्रेस के स्थानीय नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की के लिए पुष्पराज का भी नाम ले रहे थे, शिकायत के आधार पर पुलिस पुष्पराज सिंह से पूछताछ कर ही रही थी कि दूसरी तरफ पुष्पराज के जिम से अमित लखवानी नामक युवक को कांग्रेस के कुछ लोग पकड़ कर पुरानी भिलाई थाना ले आए।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पार्षद रमन्ना, कांग्रेस नेता नजरूल, पार्षद अभिषेक वर्मा ने अमित को जिम से उठा कर मारते हुए एक कार में पुरानी भिलाई थाना लेकर आए हैं। अमित लखवानी का अपहरण कर मारपीट करते हुए जबरन थाना लाना और थाना परिसर में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाते हुए बजरंग दल और अन्य संगठनों‌ ने थाना घेराव‌ कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग पर थाना के सामने लगे सीसीटीवी को सार्वजनिक तौर पर जब देखा गया तो उसमें पकड़ कर लाए अमित को थाना परिसर में थप्पड़ मारते हुए सभापति कृष्णा चंद्राकर और पार्षद रमन्ना दिखाई पड़ रहे हैं। विडियो में नजरूल, पार्षद अभिषेक वर्मा भी दिखाई पड़ रहे हैं। इस विडियो के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सभापति कृष्णा चंद्राकर एवं समर्थकों के द्वारा जिम संचालक के साथ मारपीट की गई है, जो कि गलत है। सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि घटना की सूचना पर विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन भी पुरानी भिलाई थाना पहुंचे और वस्तुस्थिति को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा से चर्चा की और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन प्रदर्शनकारियों को दिया। रात साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारी वापस लौटे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा सहित भाजपा, युवा मोर्चा, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार
Chhattisgarh Mukti Dham High Court Order : बदहाल मुक्तिधामों पर जताई नाराज़गी, सभी कलेक्टरों से फोटो सहित रिपोर्ट तलब – गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार को बताया संवैधानिक अधिकार
करंट से होने वाले हादसों से बचने किया सचेत, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लाइन-ट्रांसफॉर्मर से रहें दूर
BSP Bhilai Breaking : 550 करोड़ का भ्रष्टाचार 🛑 सीबीआई की भिलाई में छापेमारी
Pushpa 2 शो Bhilai में लूट : मुक्ता टाकीज भिलाई-3 में लूटेरे दिन दहाड़े ले गए पुष्पा 2 का 1 लाख 32 हजार का कलेक्शन, सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

SIMS Hospital Traffic
SIMS Hospital Traffic : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक सुधार की तैयारी, प्रशासन ने बनाई नई कार्ययोजना

SIMS Hospital Traffic :प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल परिसर…

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?