CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs South Africa Raipur ODI : रायपुर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत, इस दिन रायपुर में पहुंचेंगी दोनों टीमें, जानें कहां रुकेंगे खिलाड़ी

India vs South Africa Raipur ODI : रायपुर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत, इस दिन रायपुर में पहुंचेंगी दोनों टीमें, जानें कहां रुकेंगे खिलाड़ी

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
India vs South Africa Raipur ODI
India vs South Africa Raipur ODI

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (India vs South Africa Raipur ODI) तीन दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रांची में पहला मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमें 1 दिसंबर की सुबह रायपुर पहुंचेंगी और नवा रायपुर के लग्जरी होटल मेफेयर रिज़ॉर्ट में ठहरेंगी। सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए टीमों के लिए अलग-अलग फ्लोर आरक्षित किए गए हैं।

Contents
  • स्टेडियम हैंडओवर प्रक्रिया तेज
  • (India vs South Africa Raipur ODI) कब पहुंचेगी टीमें

दोनों टीमों का 2 दिसंबर को अलग-अलग समय पर अभ्यास सत्र निर्धारित है। बीसीसीआई के ऑफिशियल क्यूरेटर ने पिच की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जो तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए संतुलित मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अनुसार खिलाड़ियों को होटल में कॉन्टिनेंटल के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन भी परोसा जाएगा, जिसके लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस को सौंपी गई है, जबकि निजी गार्ड और बाउंसर भी तैनात किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

स्टेडियम में पार्किंग, बैरिकेडिंग, एंट्री गेट मैनेजमेंट, सीटिंग प्लान और इमरजेंसी रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दर्शकों की सुविधा के लिए कुर्सियों को हाई-प्रेशर मशीन से साफ किया गया है। (India vs South Africa Raipur ODI) शनिवार को हुई सचिव-स्तरीय बैठक में पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और स्टेडियम प्रबंधन को मैच से संबंधित जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।

स्टेडियम हैंडओवर प्रक्रिया तेज

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CGCA) को 30 वर्ष की लीज पर देने का एमओयू हाल ही में हुआ है। स्टेडियम का औपचारिक हैंडओवर अगले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। इससे पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा 120 टॉयलेट, वॉटर सप्लाई, फॉल्स सीलिंग और 50 कॉर्पोरेट बॉक्स सीटों को अपग्रेड किया जा रहा है। हैंडओवर के बाद CGCA ग्राउंड मैनेजमेंट, पवेलियन ब्लॉक सुधार और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने पर काम करेगा।

(India vs South Africa Raipur ODI) कब पहुंचेगी टीमें

  • 1 दिसंबर सुबह—रायपुर आगमन
  • मेफेयर रिज़ॉर्ट में ठहराव
  • 2 दिसंबर—अलग-अलग समय पर अभ्यास

3 दिसंबर—IND vs SA दूसरा वनडे

  • स्टेडियम की सभी तैयारियां पूरी
  • पिच रिपोर्ट—बैलेंस्ड विकेट
  • दर्शकों के लिए सुरक्षा व पार्किंग प्लान सक्रिय
India England T20 : भारत इंग्लैंड का दूसरा मुकाबला कितने बजे से होगा, अब देर रात तक जागने की नहीं पड़ेगी जरूरत
IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने आज मैदान में उतरेगा भारत, बारिश को लेकर…!
IND vs AFG : पहले मुकाबले से ठीक पहले क्यों बदली तारीख, आखिर क्या था इसके पीछे का कारण
IPL 2023 : हैरी ब्रुक के तूफान से ढेर हुआ कोलकाता, सनराइजर्स 23 रन से जीता
T20 Cricket : विश्व विजेता खिलाड़ियों पर क्यों बदला रुख, टीम चयन ने बढ़ाई नई बहस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hathband Police
Hathband Police : पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की वजह, युवक पर चाकू और बांस के डंडे से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम नवापारा में पुरानी…

Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17…

IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा
IND Vs AFG : अपने ही देश में टीम इंडिया बनी मेहमान, अफगानिस्तान को मिला होम ड्रेसिंग रूम, जानें पूरा माजरा

भारत में होने वाली टी20 सीरीज में टीम…

Women's Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Women’s Asia Cup 2026 : पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप में श्रीलंका की शानदार जीत…

Balrampur Python Rescue : घर में घुसा विशालकाय अजगर, 6 मुर्गियों को निगला, फूला पेट देख परिवार के उड़े होश

घर में घुसे विशालकाय अजगर (Balrampur Python Rescue)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?