CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka Leadership Change : CM बदलने पर हाईकमान का फैसला अंतिम, गृहमंत्री बोले- मैं भी रेस में शामिल

Karnataka Leadership Change : CM बदलने पर हाईकमान का फैसला अंतिम, गृहमंत्री बोले- मैं भी रेस में शामिल

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Karnataka Leadership Change
Karnataka Leadership Change

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों (Karnataka Leadership Change) के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा और इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शनिवार को हुई उनकी एक घंटे से अधिक की बैठक के बाद की। खड़गे ने मीडिया के सवालों पर कहा- जो भी होगा, हाईकमान करेगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, खड़गे के बयान पर बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने X पर लिखा- अगर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष हाईकमान नहीं है, तो कौन है?

Contents
  • सिद्धरमैया के करीबी नेता भी खड़गे से मिले
  • (Karnataka Leadership Change) 2.5 साल पूरे होने पर बढ़ी खींचतान
  • डीके ने खारिज कीं CM पद से जुड़ी अटकलें

इधर, राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने संकेत दिया कि अगर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो वे भी सीएम पद की रेस में हैं। हालांकि हाईकमान से सीएम बदलने पर चर्चा नहीं हुई, न ही कांग्रेस विधायक दल में इस पर विचार हुआ।

कर्नाटक (Karnataka Leadership Change) के सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को चिक्काबल्लापुर में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर कहा- डीके शिवकुमार और मुझे, पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करना चाहिए। हाईकमान जो भी फैसला करेगा, उससे हमें सहमत होना चाहिए। हम पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार काम करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा- जब हाईकमान ने पांच महीने पहले बैठक की थी, तो उन्होंने कैबिनेट में फेरबदल का निर्देश दिया था। मैंने उनसे कहा था कि हम ढाई साल पूरे होने के बाद ऐसा करेंगे। अब, हम जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसके अनुसार काम करेंगे।

सिद्धरमैया के करीबी नेता भी खड़गे से मिले

रविवार को सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले मंत्रियों एच सी महादेवप्पा और के. वेंकटेश ने भी रविवार को खड़गे से मुलाकात की। महादेवप्पा ने कहा कि कर्नाटक में इस समय CM बदलने की कोई स्थिति नहीं है और यदि कभी ऐसा हुआ तो हाईकमान ही फैसला करेगा।

(Karnataka Leadership Change) 2.5 साल पूरे होने पर बढ़ी खींचतान

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब सत्ता संतुलन को लेकर बयानबाजी जारी है। कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे। हालांकि, शिवकुमार ने ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी होने से इनकार किया।

सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं। जबकि शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे। पार्टी अंदरूनी हलकों में यह भी माना जा रहा है कि यदि हाई कमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो इससे सिद्धारमैया के पूरे कार्यकाल (5 साल) तक टिके रहने का संकेत मिल सकता है, जो शिवकुमार की सीएम बनने की संभावनाओं को कम कर देगा।

डीके ने खारिज कीं CM पद से जुड़ी अटकलें

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने 21 नवंबर को सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया था। शिवकुमार ने शुक्रवार को X पर पोस्ट किया था कि CM सिद्धारमैया अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। CM और मैंने, दोनों ने बार-बार कहा है कि हम हाईकमान की बात मानते हैं।

यह चर्चा शिवकुमार के करीबी विधायकों के 20 नवंबर को दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात के बाद शुरू हुई थी। समर्थकों ने दावा किया कि शिवकुमार को अगला सीएम बनना चाहिए। हालांकि डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी विधायक हम सब के हैं। गुटबाजी मेरे खून में नहीं है। CM ने कैबिनेट में फेरबदल करने का फैसला किया। हर कोई मंत्री बनना चाहता है इसलिए उनका दिल्ली में लीडरशिप से मिलना स्वाभाविक है। यह उनका अधिकार है। हम उन्हें रोक नहीं सकते।

Deepfake Porn पर बना कानून, Donald Trump ने बिल पर किए साइन, 48 घंटे में होगा एक्शन
ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच
पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर ली खुदकुशी, देखिए विडियो
Naxal Encounter : मारा गया नक्सली कमांडर…, 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार, पुलिस और नक्सलियों के बीच रात भर चली मुठभेड़
1500 रुपये देकर क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास
PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास

कोरबा जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?