CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे

Khasra Link Update : एग्रीस्टेक पोर्टल में न दिखने वाले फॉर्म आईडी अब समितियों से तुरंत अपडेट होंगे

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Khasra Link Update
Khasra Link Update

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। धान खरीदी से जुड़े किसानों के लिए शासन ने एक बड़ा प्रावधान एग्री स्टेक पोर्टल में लागू किया है। ( Agritech Portal ) पंजीकृत किसानों में जिनके पास एक से अधिक खसरे हैं और इनमें से कुछ खसरे एग्रीस्टेक पोर्टल पर उनकी फार्मर आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं या ( Khasra Link Update ) लिंक होना शेष है, ऐसे सभी खसरों की पहचान कर समितिवार सूची तैयार की गई है। यह सूची समितियों के बाहर चस्पा कर दी गई है ताकि किसान अपने छूटे हुए खसरों का मिलान कर सकें।

किसानों से आग्रह किया गया है कि वे समितियों में जाकर अपने सभी छूटे हुए खसरे लिंक करवाएँ। इसके लिए किसान सहायता केंद्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक समिति के ऑपरेटर अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

जिले के खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए भारत सरकार, कृषि मंत्रालय के निर्देशानुसार ( Paddy Procurement ) एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य है। पोर्टल पर किसान को प्राप्त फार्मर आईडी के साथ उनके फॉर्म आईडी (खसरे) को लिंक करना आवश्यक है।

वर्तमान में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत कई किसानों के ऐसे खसरे, जो यूनिफाइड फार्मर पोर्टल में पंजीकृत थे, अपने-आप ( Farmer ID ) ट्रांसफर तो हो गए हैं, लेकिन उनका लिंकिंग कार्य अधूरा रह गया है। अब इन सभी शेष खसरों को एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से लिंक किया जाना आवश्यक है ताकि समिति स्तर पर खरीदी के समय कोई दिक्कत न आए।

कबीरधाम जिले में ऐसे कुल 34,566 खसरे चिह्नित किए गए हैं जो अब भी किसानों की एग्रीस्टेक आईडी से लिंक होना शेष हैं। किसान स्वयं समिति जाकर यह कार्य पूरा करवा सकते हैं। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है, इसलिए किसान जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों का मिलान कर लिंकिंग प्रक्रिया पूरी कराएँ।

Chhattisgarh Naxal Surrender : देवा का सरेंडर और जंगलों में निर्णायक वार: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ा टर्निंग पॉइंट
CG News 🛑 जुएं की सजी थी महफिल तभी पहुंच गई पुलिस 🛑 5 जुआरी पकड़ाए तो 6 भागने में सफल 🛑 मोबाइल बाईक कैश जब्त
वैशाली नगर में लगा सुशासन तिहार शिविर, मुस्लिम समाज के अनूठे आवेदन पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल
SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर; 16 लोग सवार थे
Cow Death Issue : गौवंश की मौत से भड़के गौसेवक, कार्यवाही की मांग सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cocktail 2 Box Office Collection : दूसरे वीकेंड में धीमी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन कमाई ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 28 जून। कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस…

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी, HRA में भी होगा बड़ा इजाफा

सीजी भास्कर, 28 जून। 8वें वेतन आयोग (8th…

Government Pathology Lab Privatization
Government Pathology Lab Privatization : सरकारी पैथोलॉजी लैब निजी हाथों में देने की तैयारी!

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में सरकारी पैथोलॉजी…

AI Religious Video Controversy : एआई से बने कथित आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद

सीजी भास्कर, 28 जून। राजधानी रायपुर में एआई…

Mobile Network Crisis
Mobile Network Crisis : पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव में मोबाइल नेटवर्क का संकट, बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ने को मजबूर ग्रामीण

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?