CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Murder Case : डीजे पर नाचने के दौरान शुरू हुआ विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

Bilaspur Murder Case : डीजे पर नाचने के दौरान शुरू हुआ विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

By Newsdesk Admin
29/11/2025
Share
Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में शादी समारोह के दौरान डीजे (Bilaspur Murder Case) पर नाचते समय हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झगड़े में बदल गया। मारपीट और चाकूबाजी की इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या, मारपीट और बलवा की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

खपरी निवासी कुश यादव (21) अपने पिता के साथ ऑटो चलाने का कार्य करता है। गुरुवार रात वह अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्मों के बाद बाराती दल चुलमाटी के लिए डीजे पर गांव में घूम रहा था। जब वे भीम पटेल के घर के सामने पहुंचे, तो वहां आशीक निषाद, देव यादव, संदीप निषाद, ओम पटेल और गोल्ठा निषाद सहित कई युवक नाच रहे थे। कुश भी उसी डांस ग्रुप में शामिल हो गया।

इसी दौरान नाचते समय कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इस पर संदीप ने कुश को मां-बहन की गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ओम पटेल और गोल्ठा निषाद भी विवाद में कूद पड़े और कुश की पिटाई शुरू कर दी। तभी बरतोरी गांव के सूरज यादव और अर्जुन यादव भी मौके पर आ गए। दोनों ने कुश से गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट के बीच संदीप ने कुश को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई।

उधर, यह देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। तभी पांचों आरोपियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी अर्जुन यादव ने जेब से चाकू निकालकर बड़कू पर वार कर दिया। उसने उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे तीन बार चाकू घोंपा। गंभीर रूप से घायल बड़कू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

घटना (Bilaspur Murder Case) के बाद भीम पटेल, विजय निषाद और रामभरोस मौके पर पहुंचे और घायल बड़कू को तुरंत बिल्हा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुश को भी सिर में चोट आने के बाद इलाज दिया जा रहा है।

पुलिस ने संदीप निषाद, गोल्ठा निषाद, ओम पटेल, अर्जुन यादव और सूरज यादव के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस
ACB–EOW Raids in Chhattisgarh : रायपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव में कारोबारियों के ठिकानों पर तड़के छापेमारी
Naxalite Surrender Appeal : नक्सली सरेंडर करने तैयार, तीन राज्यों के CM के नाम पत्र जारी, पढ़ें क्या लिखा
Dairy Worker Murder Raipur: शराब, झगड़ा और एक रात में उजड़ गया घर—कचना डेयरी हत्या की अंदरूनी कहानी
सावधान! होली पर मिलावटी चीजों से बचें, टीकमगढ़ जा रहा 240 किलो नकली मावा पकड़ाया..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Blue Drum Murder Case
Meerut Blue Drum Murder Case : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को किन सबूतों के आधार पर मिली फांसी की सजा?

Meerut Blue Drum Murder Case : इस फैसले…

Durg Chetan Sahu Murder Case
Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

Durg Chetan Sahu Murder Case :अदालत के आदेश…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?