CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हनीमून मर्डर मिस्ट्री: सूटकेस में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी ने खोली खूनी राज की परतें!

हनीमून मर्डर मिस्ट्री: सूटकेस में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी ने खोली खूनी राज की परतें!

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर 12 जून राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम ने सोहरा (चेरापूंजी) में एक होमस्टे पर अपना सूटकेस छोड़ दिया था, और उसी में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी इस हनीमून मर्डर केस को सुलझाने में सबसे अहम सुराग साबित हुए.

यह जानकारी मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) एल. नोंग्रांग ने बुधवार को दी.सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय हनीमून के लिए पहुंचे थे. 23 मई को दोनों ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित नोंग्रियात गांव के एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटों बाद गायब हो गए थे.राजा का शव 2 जून को वेसाउडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला.

सोनम की तलाश जारी रही और आखिरकार वह करीब 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 9 जून की सुबह पुलिस के सामने पेश हो गई. उसके साथ उसके प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर भी गिरफ्तार किए गए, जिन्हें राजा की हत्या के लिए पैसे दिए गए थे.DGP नोंग्रांग ने बताया, ‘सोनम का मंगलसूत्र और अंगूठी उस सूटकेस में मिली जो दंपत्ति ने सोहरा के एक होमस्टे में छोड़ा था. एक विवाहित महिला का अपने आभूषण छोड़ जाना हमारे लिए बड़ा सुराग था और हमने उसे ही शक के घेरे में लेना शुरू किया.’होमस्टे पर ही छोड़ दिया सूटकेस जांच से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 मई को यह दंपत्ति बिना किसी बुकिंग के सोहरा के इस होमस्टे पर पहुंचा था.

वहां उन्हें कमरा नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अपना सूटकेस वहीं छोड़ दिया, क्योंकि नोंग्रियात गांव में 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़कर जाना मुश्किल था. वे ‘डबल डेकर रूट ब्रिज’ देखने जा रहे थे.दंपत्ति का सूटकेस वहीं पड़ा रहा और वे नोंग्रियात गांव के एक होमस्टे में रुके. 23 मई की सुबह वे वहां से निकलकर वापस सोहरा लौटे, अपना स्कूटर उठाया और वेसाउडोंग फॉल्स की ओर रवाना हुए. वहीं तीनों सुपारी किलर्स ने सोनम के सामने ही राजा की हत्या कर दी.

तीन हिंदी बोलने वालों के साथ देखकर टूर गाइड को हुआ शकमीडिया के मुताबिक, एक टूर गाइड ने दंपत्ति को तीन हिंदी बोलने वाले व्यक्तियों के साथ सोहरा की ओर चढ़ते देखा था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. हमारे पास सारे सबूत मौजूद हैं, जिससे इनकार की कोई गुंजाइश नहीं है.’ शिलांग की एक अदालत ने सोनम, उसके प्रेमी राज और तीनों सुपारी किलर्स को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है

SBI Clerk Prelims Result : एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित , जल्द जारी होंगे मेन्स एडमिट कार्ड
Raipur Diwali Traffic Rules 2025: मालवीय रोड और गोल बाजार में 17-21 अक्टूबर तक कार-ऑटो नो एंट्री
PM मोदी ब्रिटेन दौरे के बाद सीधे मालदीव पहुंचे…
बिहार बना देश का पहला राज्य, जहां तैयार हुई ‘महिला एथलीट स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति’
भिलाई टाउनशिप में 6 दिसंबर को 26 आवास हुए कब्जा मुक्त, सेल-बीएसपी नसेवि के प्रवर्तन अनुभाग की टीम अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ मुस्तैद, मुनादी का भी दिखा व्यापक असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?