CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tamil Nadu Road Accident : 2 बसों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 30 से अधिक घायल

Tamil Nadu Road Accident : 2 बसों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 30 से अधिक घायल

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Tamil Nadu Road Accident
Tamil Nadu Road Accident

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुपथुर में बड़ा हादसा (Tamil Nadu Road Accident) हो गया। यहां दो सरकारी बसों की एक दूसरे से भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, यहा हादसा कैसे हुआ? इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।

Contents
  • थिरुपथुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
  • पिछले सप्ताह में हुआ था इसी तरह का हादसा

थिरुपथुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

इस हादसे (Tamil Nadu Road Accident) के बारे में पुलिस ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक बस कराईकुडी की ओर जा रही थी, तो वहीं दूसरी बस मदुरै जा रही थी। इस दौरान तिरुपथुर के नजदीक सड़क पर दोनों बसें आपस में भिड़ गई। इस टक्कर की वजह से कई यात्री गाड़ियों में फंस गए। हालांकि, स्थानीय निवासियों और आपातकालीन टीमों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल लोगों क शिवगंगा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिछले सप्ताह में हुआ था इसी तरह का हादसा

बता दें, एक सप्ताह पहले तमिलनाडु में इसी तरह का सड़क हादसा हुआ था। उस हादसे में दो बसें एक दूसरे से भिड़ गई थी। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। राज्य के तेनकासी जिले में सोमवार (23 नवंबर 2025) को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हुए थे।

मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस टकरा गई थी। तब जांच में पता चला था कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था।

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू
CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित
रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा
मैं तो बहुत सुंदर हूं… तुम मेरे लायक नहीं!” — शादी के बाद बदल गया पत्नी का रवैया…
Bilaspur Central University Case : केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, भड़के छात्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?