CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SECL Clash : ग्रामीणों के हमले में अपर कलेक्टर–ASP सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल

SECL Clash : ग्रामीणों के हमले में अपर कलेक्टर–ASP सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल

By Newsdesk Admin
03/12/2025
Share
SECL Clash
SECL Clash

सीजी भास्कर, 3 दिसंबर। एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के अमेरा खुली खदान के विस्तार को लेकर बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पत्थरों, गुलेल और डंडों से अचानक हमला कर दिया, जिसमें सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों समेत दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Contents
  • पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस के गोले छोड़े गए
  • झोपड़ी तोड़ी, भीड़ खदेड़ी गई
  • अपर कलेक्टर भी घायल हुए
  • 12वीं के छात्र को पकड़ने से भड़का मामला
  • जानिए विवाद की जड़ क्या है

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी। हिंसक भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भी चोटिल हुए। उग्र माहौल के बीच पुलिस ने (SECL Clash) के दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और अधिग्रहित भूमि पर एसईसीएल प्रबंधन को कार्य कराने की कोशिशें तेज की जा रही हैं।

एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र की अमेरा खुली खदान के विस्तार हेतु भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परसोढ़ीकला के ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। कई ग्रामीण मुआवजा लेकर सहमत हैं, पर कुछ अब भी विरोध पर अड़े हैं।

बुधवार को धान कटाई पूरी होने के बाद एसईसीएल बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ खदान विस्तार के लिए पहुंचा था। ग्रामीणों ने पहले से तैयारी कर खदान के ऊपरी हिस्से में डेरा जमा लिया था। टीम पहुंचते ही दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया।

पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

ग्रामीणों ने खदान के ऊपरी क्षेत्र से पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई अधिकारी और जवानों के सिर व शरीर पर चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई जवान फिर से ड्यूटी पर लौट भी गए।

झोपड़ी तोड़ी, भीड़ खदेड़ी गई

ग्रामीणों ने खदान क्षेत्र में एक झोपड़ी बनाकर कई दिनों से आंदोलन कर रखा था। उग्र विरोध के चलते पुलिस को उस झोपड़ी को भी तोड़ना पड़ा। बोरे में भरे पत्थरों के साथ जमे लोगों को पुलिस ने हटाया। देर शाम कड़ी सुरक्षा में एसईसीएल ने काम भी शुरू करा दिया। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाते रहे, लेकिन विरोध न थमने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

अपर कलेक्टर भी घायल हुए

पहले हमले के बाद जब अपर कलेक्टर सुनील नायक ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, तब भीड़ ने दोबारा पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़े पत्थर अपर कलेक्टर के पेट और मेरुदंड के पास लगे। कई पुलिसकर्मी भी दोबारा घायल हुए। जब स्थिति और बिगड़ी, तब पुलिस ने एक बार फिर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। (SECL Clash) के इस चरण में माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

12वीं के छात्र को पकड़ने से भड़का मामला

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध में शामिल एक 12वीं के छात्र को हिरासत में लेने से माहौल भड़क गया। उनका कहना है कि पुलिस ने विरोध दबाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर पत्थरबाजी और गुलेल से हमले हुए। दिनभर खदान क्षेत्र में तनाव बना रहा।

जानिए विवाद की जड़ क्या है

अमेरा खदान में पहले चरण का कोयला उत्खनन पूरा हो चुका है। अब विस्तार परसोढ़ीकला की ओर होना है। वर्ष 2016 में कोल बियरिंग एक्ट के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई ग्रामीण नौकरी भी पा चुके हैं। जिन लोगों ने मुआवजा नहीं लिया, उनकी राशि ट्रिब्यूनल में जमा है। कानूनी रूप से जमीन एसईसीएल के आधिपत्य में है, लेकिन ग्रामीण अब भी जमीन देने तैयार नहीं हैं। धान कटाई पूरी होने के बाद जब प्रबंधन वहां काम करने पहुंचा, तब तनाव ने हिंसक रूप ले लिया।

चाय बेचने वाले जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को भाजपा ने दी रायगढ़ नगर निगम महापौर टिकट, देखिए विडियो
FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान
Shivrinarayan Mela Accident : शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, झूला संचालक पर FIR दर्ज
Secretary Suspended : सुशासन तिहार में लापरवाही पड़ी महंगी, ग्राम सचिव मूरत सिंह निलंबित
Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?