CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। झारखंड की रहने वाली महिला ने साजिश के तहत पति को 10 हजार दिलाने का लालच दिया और बिलासपुर ले आई। यहां बॉयफ्रेंड ने दोस्तों को भी शामिल किया। (Bilaspur husband murder case)

Contents
  • महिला अकेली वापस पहुंची तो हुआ शक
  • 6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश : Bilaspur husband murder case 

आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास पहले पति का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेत दिया। मर्डर के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर सभी आरोपी झारखंड चले गए थे। जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले में रहते थे। विनोद मजदूरी कर परिवार चलाता था। फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान सुगड़ तोपड़ो से हुई, जो झारखंड का ही निवासी है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई।

कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि पूनम पति विनोद और 2 बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। हालांकि, 15 दिन बाद महिला घर लौट आई।

बॉयफ्रेंड संग रची हत्या की साजिश : Bilaspur husband murder case 

घर लौटने के बाद पूनम ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत बॉयफ्रेंड अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य शख्स के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा।

आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पति विनोद को कॉल किया। सिरगिट्टी आने पर 10 हजार रुपए देने और उसकी पत्नी को छोड़ने का लालच दिया। इस प्रस्ताव पर विनोद तैयार हो गया। वह 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से सिरगिट्टी आ गया।

महिला अकेली वापस पहुंची तो हुआ शक

पति जब बिलासपुर पहुंचा तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेली अपने झारखंड स्थित गांव लौट गई। महिला को अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ।

हालांकि, महिला ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका हुआ है। इससे परेशान होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली और तकनीकी जांच की, जिसके बाद उस पर संदेह गहराता गया।

6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश : Bilaspur husband murder case 

शक होने पर पुलिस ने पूनम से पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने और शव को बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की बात स्वीकार की।

महिला के बताए अनुसार रविवार को झारखंड पुलिस उसे लेकर शहर पहुंची और सिरगिट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला।

इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है।

पद्मश्री पंडीराम मंडावी का गढ़बेंगाल में भव्य स्वागत: लोककला और काष्ठ शिल्प की जीत का जश्न!
Indore Wedding Slap Viral News : वरमाला के दौरान दूल्हे ने फोटोग्राफर को मारा थप्पड़, दुल्हन ने लौटा दी बरात
तबादले पर लगी रोक हटी, जानिये कब से कब तक होंगे तबादले, विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में हुआ बड़ा फैसला, पढ़िये आज क्या-क्या हुए निर्णय
Land Acquisition Scam : अधिग्रहित जमीन में हेरफेर, 18 साल बाद तत्कालीन पटवारी निलंबित
‘I Love You चंदा…’, पत्नी से बेइंतहां इश्क, फिर उसी के लिए दे दी पति ने जान; रुला देगा ये सुसाइड नोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nakti Nyay Padyatra
Nakti Nyay Padyatra : नकटी के 85 बेघर परिवारों के लिए कांग्रेस की 13 किमी न्याय पदयात्रा

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : नवा रायपुर के…

Soni Razdan emotional appeal
Soni Razdan emotional appeal : सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सोनी राजदान भावुक

Soni Razdan emotional appeal

Bilaspur Suicide Case
Bilaspur Suicide Case : नगर निगम के सब इंजीनियर की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : बिलासपुर के सिविल…

Ambikapur Bal Samprekshan Grih
Ambikapur Bal Samprekshan Grih : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 13 अपचारी बालकों में से 2 मिले, 11 अब भी फरार

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : अंबिकापुर के कन्या…

Ram Mandir Trust meeting
Ram Mandir Trust meeting : फिर गूंजा चंपत राय का मुद्दा, महंत कमलनयन दास बोले– ‘वापसी होगी’, CEO नियुक्ति पर भी उठाए सवाल

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?