CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: खरोरा में 6 गांवों के 900 लोग सड़क पर उतरे, आत्मदाह की चेतावनी

फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: खरोरा में 6 गांवों के 900 लोग सड़क पर उतरे, आत्मदाह की चेतावनी

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जुलाई |

Contents
  • खदान से सबसे नज़दीकी गांव सिर्फ 90 मीटर दूर
  • बच्चों की सुरक्षा, पर्यावरण और नींव पर संकट
  • आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन सतर्क
  • 55 हजार लोग होंगे प्रभावित

रायपुर/खरोरा – राजधानी से सटे खरोरा क्षेत्र में प्रस्तावित नलवा सीमेंट प्लांट की खदान को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध सामने आया है। लगातार बारिश के बावजूद करीब 6 गांवों से लगभग 900 ग्रामीण टेंट लगाकर जनसुनवाई स्थल पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान की ब्लास्टिंग से उनके घरों की नींव हिल जाएगी और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

खदान से सबसे नज़दीकी गांव सिर्फ 90 मीटर दूर

जिंदल समूह द्वारा प्रस्तावित इस खदान को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि 1100 एकड़ में बनने वाली इस माइंस से 6 गांव – पचरी, छड़िया, मंधईपुर, नहरडीह, मोतिमपुर और आलेसुर – सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इनमें पचरी गांव की दूरी खदान से सिर्फ 90 मीटर है, जबकि अन्य गांव भी 100-400 मीटर के दायरे में हैं।

बच्चों की सुरक्षा, पर्यावरण और नींव पर संकट

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खदान में चूना पत्थर निकालने के लिए दिन-रात ब्लास्टिंग और भारी वाहनों की आवाजाही होगी, जिससे उनके घरों की दीवारों और नींव में दरारें आ सकती हैं। वहीं, खदान से निकलने वाले ट्रक स्कूलों के सामने से गुजरेंगे जिससे बच्चों की जान को भी खतरा रहेगा।

आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

पचरी के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जनसुनवाई जबरन कराई गई, तो ग्रामीण आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ अपर कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, एसपी और छह तहसीलदारों को तैनात किया है।

55 हजार लोग होंगे प्रभावित

स्थानीय आंकड़ों के मुताबिक प्रस्तावित खदान परियोजना से लगभग 55,000 लोग प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन, जल स्रोत और जीवनशैली सब कुछ इस परियोजना की भेंट चढ़ जाएगा।

बालोद में किसानों से पैसे लेकर भी नहीं दिया खाद:हंगामे के बाद गोदाम सील; संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
Kesra Lift Irrigation Scheme : केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 14.61 करोड़ रुपए मंजूर, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ
जेल में युवक की पिटाई, गला दबाकर मर्डर का शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 35 से ज्यादा जख्म, हाईकोर्ट ने सरकार से 14 दिन में मांगा जवाब
Raipur Factory Blast : 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, CM साय के निर्देश पर फैक्ट्री सील
Mediation in Chhattisgarh : अब कोर्ट के चक्कर नहीं! समझौते से सुलझेंगे केस, जानिए कैसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?