CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MSP Direct Purchase : केंद्र सरकार राज्यों में दलहन की करेगी सीधी खरीद

MSP Direct Purchase : केंद्र सरकार राज्यों में दलहन की करेगी सीधी खरीद

By Newsdesk Admin
05/12/2025
Share
MSP Direct Purchase
MSP Direct Purchase

सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक द्वारा MSP की कानूनी गारंटी का सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों का कल्याण केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकारें दलहन की खरीद में ढिलाई बरतेंगी, तो केंद्र सरकार (MSP Direct Purchase) मॉडल के तहत नैफेड के माध्यम से सीधे खरीद करेगी।

शिवराज ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में MSP (MSP Direct Purchase) दो गुना बढ़ी है, जबकि MSP पर खरीद चार गुना बढी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने लागत पर 50% लाभ देने का प्रस्ताव खारिज कर दिया था, जबकि वर्तमान सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश पर काम कर रही है।

प्रश्नकाल के दौरान वासनिक ने पूछा कि क्या MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी? इस पर मंत्री ने उत्तर दिया — किसानों का हित ही हमारा फार्मूला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तुअर, उड़द व मसूर की खरीद राज्य द्वारा कम किए जाने पर केंद्र स्वयं करेगा।

उन्होंने कर्नाटक को उदाहरण बताते हुए कहा— राज्य ने जितनी अनुमति ली, उतनी खरीद नहीं की, इसलिए भविष्य में सीधे खरीद लागू होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लाभ बिचौलियों तक न जाए, सीधे किसान के हाथ में पहुंचे। दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद वासनिक ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में 1 लाख 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है, इसलिए तत्काल प्रभावी समाधान जरूरी है।

पत्नी की सफाई की आदतों से परेशान था पति, 22 साल अलग रहने के बाद हाईकोर्ट ने दिया तलाक का फैसला
गुजरातः चुपके से बॉर्डर पार कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने किया ढेर
Labh Drishti Yog : लाभ दृष्टि योग बनने से पहले ही क्यों बढ़ी हलचल, किन राशियों के लिए खुलने वाले हैं नए रास्ते
“न पानी, न सुनवाई!” श्योपुर के गांव में प्यास से बिलखते आदिवासी, विधायक भी खामोश
Stock Market Crash : बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स की टॉप कंपनियों से उड़ गए ₹2.51 लाख करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?