CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Flyover Project : बनेगा डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, राजधानी का ट्रैफिक होगा स्मूथ

Raipur Flyover Project : बनेगा डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, राजधानी का ट्रैफिक होगा स्मूथ

By Newsdesk Admin
06/12/2025
Share
Raipur Flyover Project
Raipur Flyover Project

सीजी भास्कर, 5 दिसम्बर। राजधानी में (Raipur Flyover Project) यातायात दबाव कम करने और रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक होते हुए गुरूनानक चौक तक डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर बनाने के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह फ्लाईओवर बनने पर रायपुर शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक रूट को बड़ी राहत मिलने वाली है।

फ्लाईओवर की चौड़ाई 16.61 मीटर होगी और इसके बन जाने के बाद शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रॉसिंग और गुरूनानक चौक पर जाम की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। नगर घड़ी चौक से आगे यातायात सीधे तेलीबांधा थाना तक पहुंचेगा और वहीं से (Raipur Flyover Project) अटल एक्सप्रेस-वे से कनेक्शन बनकर वाहन बिना रुके एयरपोर्ट तक आसानी से जा सकेंगे।

इसके साथ ही अटल एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में भी दूसरा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। राज्य सरकार पहले ही फुंडहर से VIP रोड (एयरपोर्ट रोड) तक फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी दे चुकी है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। वहीं पी.टी.एस. चौक फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तीनों फ्लाईओवर मिलकर राजधानी के मध्य क्षेत्र—स्टेशन से एयरपोर्ट तक — को शहर का सबसे सुगम हाई-कनेक्टिविटी कॉरिडोर बना देंगे।

बजट अवधि 2025-26 में इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए कार्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण पूर्ण होने पर जहां मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा, वहीं एक्सप्रेस-वे से शहर के यातायात का एक बड़ा हिस्सा डायवर्ट होकर पूरी यात्रा को निर्बाध, तेज और सुरक्षित बनाएगा। रायपुर को अगले दशक के लिए स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल के रूप में तैयार करने की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Severe heat alert in Chhattisgarh : कई जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश की संभावना
Pulses-Oilseeds Area Increased : किसानों में बढ़ा भरोसा, अब दलहन, तिलहन फसलों की ओर, मूंगफली की ओर फिर से बढ़ा रूझान
Fraud in the name of home loan : कंपनी बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
Festival Safety : नवरात्रि पर्व की तैयारियों में सुरक्षा और अनुशासन पर जोर, पुलिस का अलर्ट
DSP Nidhi Nag Promotion News : नए साल पर पुलिस महकमे को तोहफा, निधि नाग बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?