सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की इस लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने अपने थिएट्रिकल सफर की धमाकेदार शुरुआत की है। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और साथ ही रणवीर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन गई है। वहीं अब दो दिन में फिल्म ने 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।
Dhurandhar धुरंधर कलेक्शन
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ की दूसरे दिन की कमाई में इजाफा हुआ है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए बटोर डाले। इसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 59.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
फिल्म के पहले दिन का प्रदर्शन देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के नए शो भी जोड़ दिए गए। इनमें मिड नाइट और जल्दी सुबह के कुछ शो ऐड किए गए। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को इन नए शोज का फायदा भी मिल रहा है। तभी तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने सुबह-सुबह ही खबर लिखे जाने तक 24 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
रणवीर सिंह की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
पद्मावत- 24 करोड़
सिम्बा- 20.72 करोड़
गली बॉय- 19.40 करोड़
गुंडे- 16.12 करोड़
गोलियों की रासलीला राम लीला- 16 करोड़
बाजीराव मस्तानी- 12.80 करोड़
83-12.64 करोड़ रुपये
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 11.10 करोड़ रुपये
दिल धड़कने दो- 10.53 करोड़





