CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Breaking : इंडिगो के विमान को बम से उड़ने की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्रियों को उतार कर की गई जांच

Big Breaking : इंडिगो के विमान को बम से उड़ने की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्रियों को उतार कर की गई जांच

By Newsdesk Admin
01/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 1 सितंबर। जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद फ्लाइट को नागपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

आपको बता दें कि हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह लैंडिंग नागपुर में कराई गई है। इंडिगो की फ्लाइट रविवार की सुबह 7:55 बजे जबलपुर से रवाना हुई थी। फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों का सामान, मोबाइल फोन इत्यादि फ्लाइट के अंदर ही रखवा लिया गया है जबकि यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया है। इतना ही नहीं इस फ्लाइट को चारों ओर सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया।

जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने फ्लाइट को डायवर्ट किये जाने की पुष्टि की है लेकिन क्यों किया गया है यह बताने से इंकार कर दिया। बता दें कि यात्रियों को बस से हैदराबाद ले जाया गया है।

विमान में बम की धमकी वाला संदेश

बीते दिनों मुंबई से आए एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी वाला संदेश मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया था। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया। घटना की जांच के लिए वलियाथुरा पुलिस थाने के अधिकारी हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

फ्लाइट में “बम” लिखा टिशू मिला

इससे पहले मई माह में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली से वडोदरा जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा जिस पर “बम” लिखा था। “बम” लिखा टिशू पेपर मिलने के बाद विमान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

CG Khabar : शादी से लौट रही पिकअप में 30 लोग थे सवार, अनियंत्रित हो पलटी, 17 घायल, 4 की हालत नाजुक, देखिए विडियो
Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
पटवारी, शिक्षक एवं जेल प्रहरी की सेवा समाप्ति की अनुशंसा भेजेगा महिला आयोग, 12 वर्षों तक यौन शोषण, आयोग की समझाईश पर मुआवजे में देगा 20 लाख रूपये, घर तोड़ने वाली दो महिलाओं को भेजा नारी निकेतन
IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी
सेन समाज में लोगों के जीवन में नई जागृति लाने देश भर में विधायक रिकेश का प्रयास सराहनीय – ओम बिड़ला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?