CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Development Works : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल इस जिले को देंगे 101 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Balodabazar Development Works : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल इस जिले को देंगे 101 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

By Newsdesk Admin
09/12/2025
Share
Balodabazar Development Works
Balodabazar Development Works

सीजी भास्कर, 9 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को बलौदाबाजार जिले के शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम (Balodabazar Development Works) में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रुपये के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Contents
  • प्रमुख लोकार्पण कार्य
  • (Balodabazar Water Projects) प्रमुख भूमिपूजन कार्य

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख लोकार्पण कार्य

प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना (Balodabazar Water Projects) शामिल है। इसमें ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख 85 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख 8 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना और ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल हैं।

(Balodabazar Water Projects) प्रमुख भूमिपूजन कार्य

प्रमुख भूमिपूजन कार्य में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण

विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का 3 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण

विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण

विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसी नाला में 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण

विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल का 2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण

छत्तीसगढ़ राज्य को मॉडल स्टेट बनाने केंद्रीय योजनाओं का कोटा और फंड बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए रत्नावली ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन 🔵 जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़ने की गुजारिश
Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में
Bilaspur Beat Policing System Restarted: शहर से गांव तक तीन शिफ्ट में पुलिस की सख्त निगरानी
बिलासपुर कानन जूलॉजिकल पार्क में लॉयन ‘भीम’ की मौत: 15 दिनों से छोड़ा था खाना, किडनी इंफेक्शन से बढ़ रही वन्य प्राणियों की मौत..
Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?