CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Medical College Kabirdham : कल कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

Medical College Kabirdham : कल कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
Medical College Kabirdham
Medical College Kabirdham

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं (Medical College Kabirdham) को नई ऊंचाई देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के सुव्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाने जा रही है।

Contents
  • 306 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत
  • जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार
  • (Medical College Kabirdham) जिले में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम घोटिया में मेडिकल कॉलेज की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूजित शिला का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। यह आयोजन न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के स्वास्थ्य ढांचे के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह पूरे क्षेत्र में के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

306 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शासन ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए ग्राम घोटिया में 40 एकड़ भूमि आवंटित की है। परियोजना के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी प्रदान की गई है,

जो इस बात का संकेत है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है। यह मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक तकनीक, आधुनिक उपकरणों और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार

मेडिकल कॉलेज (Medical College Kabirdham) की स्थापना से कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। गंभीर व जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अब लोगों को दूरस्थ शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विशेषज्ञ डॉक्टर, सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं तथा उन्नत उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि जिले के मरीजों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

(Medical College Kabirdham) जिले में उत्साह का माहौल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले में विकास का नया अध्याय खुलेगा। युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। निर्माण कार्य और आगे चलकर संचालन में भी स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कॉलेज की स्थापना से कौशल विकास और पेशेवर शिक्षा को भी नया आयाम प्राप्त होगा। भूमिपूजन को लेकर जिले के लोगों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं में गहरा उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में नई पहचान दिलाएगा।

कुएं में कपड़े में बंधी मिली दो लाशें, एक बच्चे की, दूसरे को निकालने का प्रयास जारी, देखिए विडियो….
Mantri Kafila Cuts : मंत्रियों के काफिले में कम होंगी गाड़ियां, शासकीय सेवक नहीं कर सकेंगे विदेश की सैर!
CG Breaking : कस्टम मिलिंग स्कैम में दीपेन चावड़ा गिरफ्तार
Pendra Jeweler Murder Case  : मर्डर के बाद जंगल में काटी रात, सबूत मिटाने बैग फूंका, 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
रायपुर में शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?