CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IndiGo Airlines : इंडिगो संकट के बीच DGCA की बड़ी कार्रवाई, 4 इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

IndiGo Airlines : इंडिगो संकट के बीच DGCA की बड़ी कार्रवाई, 4 इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

By Newsdesk Admin
12/12/2025
Share
IndiGo Airlines
IndiGo Airlines

सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) के ऑपरेशन को लेकर बवाल जारी है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को महानिदेशालय नागिरक उड्डयन डीजीसीए ने प्रारंभिक जांच में बड़ी कार्रवाई की। इस जांच के दौरान कुछ इंस्पेक्टर को दोषी पाए जाने के बाद डीजीसीए ने इंडिगो की निगरानी करने वाले अपने 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को नौकरी से निष्कासित कर दिया है।

डीजीसीए ने 4 इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

दरअसल, ये सभी इंस्पेक्टर इंडिगो (IndiGo Airlines) की उड़ानों की सुरक्षा और संचालन की जांच से जुड़े थे। माना जा रहा है कि डीजीसीए को यह सख्त कदम जांच और निगरानी में हुई लापरवाही के चलते लेना पड़ा है। जिसके तहत अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, वे सभी कॉन्ट्रैक्ट पर DGCA में काम कर रहे थे और इनकी जिम्मेदारी एयरलाइंस खासतौर पर इंडिगो के सुरक्षा एवं ऑपरेशनल ओवरसाइट (Operational Oversight) की थी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए ने फ्लाइट संचालन में रुकावट और एयरपोर्ट पर यात्रियों की दिक्कतों से संबंधित सख्त सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि ऐसी अचानक स्थिति पैदा ही क्यों हुई और यात्रियों की मदद के लिए क्या कदम उठाए गए? कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को संभालने और उनकी परेशानी रोकने के लिए सरकार ने क्या इंतज़ाम किए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ़ यात्रियों की परेशानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्थिक नुकसान और सिस्टम की नाकामी भी शामिल है। अदालत ने पूछा कि यात्रियों को मुआवजा देने के लिए क्या कार्रवाई की गई और एयरलाइन स्टाफ की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए?

हाई कोर्ट ने एयर टिकटों में भारी बढ़ोतरी पर भी गंभीर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि जो टिकट पहले ₹5,000 में मिलते थे, वे बढ़कर ₹30,000–35,000 कैसे पहुंच गए? बेंच ने पूछा कि संकट के समय दूसरी एयरलाइंस को इतना लाभ उठाने की अनुमति कैसे मिल गई? इतना ऊंचा किराया चार्ज करना कैसे संभव है?

इसके जवाब में ASG चेतन शर्मा ने बताया कि पूरा कानूनी सिस्टम लागू है और केंद्र लंबे समय से FDTL को लागू करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एयरलाइन ने जुलाई और नवंबर के फेज के लिए राहत मांगी थी। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब मंत्रालय ने दखल देकर किराए की लिमिट तय की है, जो अपने आप में सख्त नियामकीय कदम है।

Indian Army Electric Buses : भारतीय सेना में शामिल हुई 113 Electric Buses, हरित मिशन की दिशा में ऐतिहासिक कदम
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा
सनसनीखेज वारदात: लखनऊ में भांजे ने की मामा की हत्या, इलाके में दहशत
बिलासपुर में दिखा 10 फीट लंबा अजगर! बस्ती में सांप देखकर दहशत, वार्ड पार्षद ने किया रेस्क्यू ..
Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?