CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्टेज पर बैठे थे दुल्हा दुल्हन, अचानक दहाड़े मार रोने लगी लड़की की मां, कारण जान‌ बारातियों का भी उड़ा होश, सब बोले “अरेssss ये क्या हो गया…”

स्टेज पर बैठे थे दुल्हा दुल्हन, अचानक दहाड़े मार रोने लगी लड़की की मां, कारण जान‌ बारातियों का भी उड़ा होश, सब बोले “अरेssss ये क्या हो गया…”

By Newsdesk Admin
07/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 दिसंबर। शादी चल रही थी, दुल्हन की बुआ के पास शादी में लड़की को दी गई ज्वैलरी पड़ी थी। वहां पर कैश और शगुन के लिफाफे भी थे, परिवार का कहना है कि बुआ के आसपास एक लड़का घूम रहा था। लड़का कोट-पैंट पहने हुए था, थोड़ी देर बाद जब बुआ फोटो खिंचवाने के लिए गई तो चोर ने ज्वेलरी से भरा बैग चुरा लिया। करीब 10 तोला सोना, चांदी, कैश और शगुन के लिफाफे लेकर कोट में छिपाकर निकल गया। सीसीटीवी में भी युवक कोट को छुपाकर ले जाता हुआ नजर भी आ रहा है। यह घटना करनाल की है।

एक निजी पैलेस में मेहमान बनकर आए चोर ने दुल्हन के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बैग में दुल्हन के जेवर थे. यहां तक कि मंगलसूत्र भी बैग में ही था। संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी में भी नजर आ रहा है। स्टेज पर जयमाला के प्रोग्राम के बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। चोरी की वारदात उस समय हुई जब दूल्हा-दुल्हन के फेरे होने वाले थे। कुछ देर बाद जब महिलाओं को पता चलता है कि वहां पर बैग नहीं है तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लड़की की मां आशा रानी ने बताया कि मेरी ननद कह रही थी कि भाभी फोटो खिंचवा लीजिए, मैंने इंकार कर दिया। फिर उसने जोर दिया तो मैं चली गई, वो बेचारी यहां पर बैठी रही। सुबह से ही गहने संभालकर रखे हुए थी। हार, सोने की बालियां, लड़के की अंगूठी, चांदी का गिलास, पायजेब समेत कई जेवर थे, शगुन के लिफाफे थे, मंगलसूत्र था। लड़की के भाई तेजपाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बुआजी ने हमारी मां से फोटो खिंचवाने के लिए कहा था, वो फोटो खिंचाने चली गई थी। चोर यहीं पर कोट-पैंट पहने घूम रहा था। उसने बैग पर कोट रखा फिर बैग लेकर चंपत हो गया। बाहर चोर के दो साथी मौजूद थे। आज मेरी बहन का शादी है, हमारा 10 तोला सोना चोरी हुआ है। चांदी के भी जेवर थे। दूल्हे पक्ष के भी जेवर बैग में थे, हमें 15 मिनट बाद वारदात का पता चला।

450 एकड़ जमीन पर कब्जा, धरसींवा विधानसभा में नेता पर संरक्षण के आरोप
Dantewada Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर रोकी सड़क
वर्चस्व की लड़ाई : फायरिंग, बमबारी और सांसद का दफ्तर जलाया, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पहुंची पुलिस पर भी हमला
Rajasthan: BJP विधायक बहादुर सिंह कोली का बड़ा आरोप, कांग्रेस सांसद को बताया ‘देसी कुत्ता’
छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर में लक्ष्मण सेन और मुकेश साहू को जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Eklavya School Surguja : छात्राओं को पैदल कलेक्टोरेट निकलना पड़ा, सीएम साय ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आवासीय विद्यालय (Eklavya School Surguja)  में पढ़ने वाली…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?