CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajasthan: BJP विधायक बहादुर सिंह कोली का बड़ा आरोप, कांग्रेस सांसद को बताया ‘देसी कुत्ता’

Rajasthan: BJP विधायक बहादुर सिंह कोली का बड़ा आरोप, कांग्रेस सांसद को बताया ‘देसी कुत्ता’

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Rajasthan Politics News: राजस्थान के भरतपुर जिले की वैर विधानसभा से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली के बिगड़े बोल. वैर विधानसभा क्षेत्र के गांव पथेना में बुधवार (2 जुलाई) बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन था. कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बहादुर कोली ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा.

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव जब पूर्व कांग्रेस सरकार में PWD मंत्री थे तब उन्होंने हजारों करोड़ों रुपये कमाए और अब इसकी जांच में ED से कराऊंगा. कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव ने संविधान बचाओ रैली के दौरान कहा था कि मैने अशोक गहलोत से बहुत सीखा है.

‘जाटों को ठिकाने लगाने का काम किया’

इस पर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा की अशोक गहलोत से क्या सीखा है. पश्चिमी राजस्थान के जाटों को ठिकाने लगाने का काम किया, सचिन पायलट को ठिकाने लगाया और यह गद्दार सांसद भजनलाल जाटव, जिसको सचिन पायलट ने टिकट दिलवाया और उनके कोटे से मंत्री बनाया और उनको मंत्री बनकर धोखा दिया.

विधायक ने कहा, धोखेबाज है भजनलाल और जो PWD मंत्रालय सचिन पायलट के पास था, उसको भी इसने सचिन पायलट से छिना लिया. धोखेबाज कौन है बेईमान कौन है, दगाबाज कौन है, भजनलाल जाटव. कहावत है कि पहले जब कोई रोटी खाता था तो एक टुकड़ा कुत्ते को दे देता था कि वह वफादार है.

देसी कुत्ते की तरह है- बहादुर सिंह कोली

वही बहादुर सिंह कोली ने कहा, सांसद भजनलाल जाटव उच्च जाती के लोगों के टुकड़े पर पलके एक देसी कुत्ते की तरह है, जिसका खाता है, उस पर ही भौंकता है. जिस तरह आपने देखा होगा कोटा में एक 2 साल के बच्चे को देसी कुत्तों ने पकड़ लिया और खा गए. ऐसे ही भीलवाड़ा के अंदर 8-10 साल के बच्चे को पकड़ लिया और खा गए.

उन्होंने कहा, भजनलाल जाटव भी देसी कुत्ता हो गया है. यह भी खाने लग गया है. मैं भजनलाल जाटव से यह कहना चाहता हूं, कोई भी सवाल या जवाब करें उसकी पूरी जानकारी कर लें. जो सही बात हो उसी को बोले. कांग्रेस खत्म हो गई है, पुरे भारत में कांग्रेस का सफाया हो गया है और इसका भी सफाया आप लोगों ने कर दिया.

वह करौली धौलपुर से कांग्रेस सांसद है. जहां जलभराव से लोग परेशान है, लोग उनकी तलाश कर रहे हैं. मगर वह अपने इलाके में नहीं जाते हैं. बल्कि वैर विधानसभा में ही समय व्यतीत करते हैं. गौरतलब है कि वैर विधानसभा क्षेत्र के गांव पथैना में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन था, जिसमें विधायक बहादुर सिंह कोली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सांसद भजनलाल जाटव पर निशाना साधा. 

Sona- Chandi Ka Bhav : सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े, जानें छत्तीसगढ़ में कीमत
Karni Sena Jan Kranti Andolan Harda: हरदा में आज सड़कों से स्टेडियम तक सख्ती, 21 मांगों के बीच शहर अलर्ट मोड पर
MP के इंदौर में इस साल 110 करोड़ की अतिरिक्त आय : जिले का राजस्व 2,539 करोड़, नगर निगम ने वसूले 1,000 करोड़ टैक्स…
शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह फैली गंदगी पर अथॉरिटी का एक्शन, चार की सेवा समाप्त; प्रबंधक का वेतन रोका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?