CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड, रायपुर में हुई 65 लाख की डकैती में दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड, रायपुर में हुई 65 लाख की डकैती में दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
13/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 फरवरी। रायपुर के अनुपम नगर में 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस संगठित अपराध का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने देर रात विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपियों को धरदबोचा। बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। यह अपराध जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। जैसे ही पुलिस को डकैतों की सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ACCU के एएसपी व प्रभारी परेश पांडेय के नेतृत्व में 60 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। 10 अलग-अलग टीमें रातों रात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और उनकी टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71 वर्ष), रजनी वेल्लू (67 वर्ष) और मनोहर वेल्लू (70 वर्ष) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन हैं एवं साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है। वेल्लू परिवार ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक पुश्तैनी जमीन बेची थी। जिसके बाद 65 लाख रुपयों को उन्होंने घर के भीतर ही पलंग के नीचे रखा था।

पहले पुलिस को आशंका है कि इस डकैती की वारदात को कार से सबसे अंतिम में निकली महिला लीड कर रही थी जबकि बताया जा रहा है कि पीड़ित का रिश्तेदार है डकैती का मास्टरमाइंड है। उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में करीब आधे दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। जिन्होंने इस डकैती को शातिर तरीके से प्लानिंग करके अंजाम दिया है।सूत्रों के मुताबिक, डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का रिश्तेदार है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक रिश्तेदारों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी। कॉल डिटेल और लोकेशन पर फोकसपुलिस की दो अलग-अलग टीम कुछ संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। जिससे पता चल सके कि घटना के दौरान या पहले किसी ने अपने नंबर से कोई बातचीत की हो। इसके अलावा जिन नंबरों में संपर्क किया गया है, पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है। साथ ही आरोपी पीड़ितों का मोबाइल लेकर भागे हैं। जो अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर भी रुट फॉलो कर रही है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।जमीन बेचने से मिले रुपए लेकर भागेवेल्लू परिवार ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक पुश्तैनी जमीन बेची थी। जिसके बाद 65 लाख रुपयों को उन्होंने घर के भीतर ही पलंग के नीचे रखा था। जिन्हें डकैत लूट कर ले गए। इसके अलावा वे आलमारी से गहने भी साथ लेकर चले गए। भागने के दौरान उन्होंने तीनों बुजुर्गों को कमरे के भीतर बंद कर दिया। जैसे-जैसे बुजुर्गों ने घर के पीछे के रास्ते से निकलकर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

Breaking News 🔵🟠 क्यों “साजन की तलाश‌ में जुटी दुर्ग पुलिस.…..❓” 🛑 सीसीटीवी कैमरे में कौन हुआ कैद
CG Budget BrEaKiNg News 🔵 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू, महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जन मन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ का बजट बढ़कर हुआ एक लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए
दुर्ग में बाल-बाल बचे CM विष्णुदेव, मुख्यमंत्री काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं, अचानक गाय के सामने आने से दुर्घटना
‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान
Bilaspur Crime News : पूर्व पार्षद पति को कार में भरकर ले गए, फिर बरसाए लात-घूंसे और कड़े, फोड़ दी सिर व आंख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

Child Murder For Ransom
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पत्नी ने दी थी सुपारी, शराब पिलाकर पति को उतारा मौत के घाट

25/07/2025
अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगभिलाई-दुर्ग

भिलाई में वैन की ठोकर से बाईक सवार पति-पत्नी घायल, दोनों सुपेला से जिला अस्पताल रेफर, वैन तलाश रही पुलिस

08/07/2024
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

वाटर स्प्रिंकल से शहर में चौक चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं को विधायक रिकेश ने साफ कर किया माल्यार्पण, कहा – “परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रही है स्वच्छता”

01/10/2024
अन्यअपराधदेश-दुनिया

सहेलियों संग बेटी ने की कांड, मजदूरी पर गए माता-पिता को लगा जोर का झटका

13/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?