सीजी भास्कर, 03 अगस्त। धमतरी जिले में बाढ़ के बीच चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान साहनीखार एनीकट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गुलाब पहरिया के रूप में हुई, जो करीब एक सप्ताह पहले मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बह गए थे। इससे पहले इसी घटना में लापता धनंजय तेता का शव भी मिल चुका है। दोनों अलग-अलग स्थानों पर एनीकट के पास मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से हादसे का शिकार हो गए। (Dhamtari Flood News)
यह भी पढ़ें : Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

पांच दिनों से लापता छात्र की तलाश जारी : Dhamtari Flood News
इधर, सिरसिदा गांव का चौथी कक्षा का छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है। वह घर से खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि वह भी बाढ़ के दौरान उफनते नदी-नाले की चपेट में आया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने की अपील की
जलस्तर कम होने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमों ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। लापता छात्र की तलाश लगातार जारी है, जबकि प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और एनीकट के आसपास जाने से बचने की अपील की है।
ख़बरें और भी हैं :Disaster Management : बस्तर संभाग में बाढ़ आपदा पर हाईलेवल मीटिंग, चारों जिलों के अफसरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश



