CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Kopra Reservoir : छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय

Bilaspur Kopra Reservoir : छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय

By Newsdesk Admin 13/12/2025
Share
Bilaspur Kopra Reservoir
Bilaspur Kopra Reservoir

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। बिलासपुर जिले का कोपरा जलाशय (Bilaspur Kopra Reservoir) अब छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बन गया है। इसकी घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में प्रसन्नता का माहौल है। यह दर्जा उन आर्द्रभूमियों को दिया जाता है जो जैवविविधता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व के लिए वैश्विक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोपरा जलाशय (Bilaspur Kopra Reservoir) की यह सफलता छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जलाशय की विशिष्ट पारिस्थितिकी, स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की विविधता तथा जल परितंत्र की समृद्धि ने इसे रामसर मान्यता के योग्य बनाया है।

वन मंत्री ने राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरणविदों, वन विभाग के अधिकारियों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी की संयुक्त मेहनत और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर साइट का दर्जा दिलाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कोपरा जलाशय के रामसर साइट घोषित होने से प्रदेश में वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और इको-टूरिज्म के नए अवसर भी विकसित होंगे। इससे स्थानीय समुदायों को रोजगार मिलेगा और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय (Bilaspur Kopra Reservoir) को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि राज्य की समृद्ध जैवविविधता, विविध पक्षी आवासों और सतत जल-संरक्षण प्रयासों को मिली वैश्विक मान्यता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित सहयोग से कोपरा जलाशय अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर सका और छत्तीसगढ़ को यह ऐतिहासिक पहचान प्राप्त हुई।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 13/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?