CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी

पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक द्वारा रेलवे के टीटीई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला ट्रेन नंबर 14226 का है, जो कि मालदा से हावड़ा जा रही थी। इस ट्रेन के कोच नंबर सी 1 के 18 नंबर सीट पर नबाग्राम के टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी थी, लेकिन उनके पास टिकट नहीं था।

जब टीटीई ने चेकिंग की तो पाया कि टिकट विधायक की पत्नी के नाम पर बुक है, जिनके स्थान पर किसी और महिला के साथ वह यात्रा कर रहे थे। मामले ने जब तूल पकड़ा तो टीएमसी विधायक ने टीटीई को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

दरअसल टीटीई ने विधायक के खिलाफ इसकी लिखित में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कुछ दिनों पहले ही टीटीई ने टीएमसी विधायक को बिना टिकट अपने साथ कुछ लोगों को यात्रा करते पकड़ा था। इसके बाद से ही लगातार इस टीटीई को टीएमसी विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । इसे लेकर टीटीई ने लिखित में रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है। इस केस में चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक की पत्नी के नाम पर टिकट की बुकिंग थी, लेकिन विधायक किसी दूसरी महिला के साथ यात्रा कर रहे थे।

तृणमूल कांग्रेस के नबाग्राम के एमएलए कनाई चंद्र मंडल जो इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस में अपने कुछ समर्थकों के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान जांच में टीटीई ने पाया कि विधायक की पत्नी की आयु ज्यादा है, जबकि विधायक के साथ यात्रा कर रही महिला की उम्र कम है। इसके बाद जब टीटीई ने आईडी मांगा तो पता चला कि विधायक की पत्नी की जगह कोई दूसरी महिला यात्रा कर रही है । इस पर टीटीई ने पहले चालान काटा फिर उक्त महिला का टिकट बनाया।

Illegal Toll Collection Police Action: दुर्ग में आरक्षक बर्खास्त, ASI और सिपाही लाइन अटैच
जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील
22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन
नौकरी का झांसा देकर युवती से 7 दिन तक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार..
ईग्नू में ऑनलाइन मोड में प्रवेश हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का…

रायगढ़ में आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?