CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI Edited E-Ticket Scam : एआई से बन रहे फर्जी ई-टिकट, एक ही सीट पर कई यात्रियों का दावा, रेलवे सतर्क

AI Edited E-Ticket Scam : एआई से बन रहे फर्जी ई-टिकट, एक ही सीट पर कई यात्रियों का दावा, रेलवे सतर्क

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
AI Edited E-Ticket Scam
AI Edited E-Ticket Scam

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। डिजिटलीकरण ने जहां आम जनता के लिए कई सुविधाएं आसान की हैं, वहीं इसके दुरुपयोग (AI Edited E-Ticket Scam) के मामले भी तेजी से सामने आने लगे हैं। हाल के दिनों में ट्रेनों में एक ही सीट पर दो से तीन यात्रियों द्वारा दावा किए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जांच में सामने आया है कि इसका प्रमुख कारण एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किए जा रहे फर्जी ई-टिकट हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में एआई के दुरुपयोग से बनाए जा रहे फर्जी ई-टिकट का एक गंभीर मामला सामने आया है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर मंडल दिलीप सिंह के निर्देश पर मंडल स्तर पर विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12833 में नागपुर–गोंदिया सेक्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात टिकट जांच कर्मचारी इंद्रजीत द्वारा जांच के दौरान दो यात्रियों को एक ही सीट पर दावा करते हुए पाया गया।

संदेह होने पर दोनों यात्रियों के ई-टिकटों (AI Edited E-Ticket Scam) की एचएचटी उपकरण से जांच की गई। जांच में एक ई-टिकट वैध पाया गया, जबकि दूसरा ई-टिकट निष्क्रिय (फ्लश्ड) पीएनआर के आधार पर तैयार किया गया फर्जी ई-टिकट निकला।

(AI Edited E-Ticket Scam) मोबाइल नंबर निकला बंद

पूछताछ के दौरान पता चला कि फर्जी ई-टिकट एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया गया था। संपर्क करने पर उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। आगे की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फ्लश्ड पीएनआर का उपयोग कर ई-टिकट की पीडीएफ फाइल को डिजिटल रूप से एडिट किया गया था और एआई टूल्स की सहायता से नकली टिकट तैयार किया गया।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने मंडल के सभी टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई/टीसी) को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी ई-टिकट और एम-टिकट का एचएचटी उपकरण से अनिवार्य सत्यापन किया जाए। किसी भी संदिग्ध, एडिटेड या संशोधित डिजिटल टिकट को तत्काल फर्जी मानते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि फर्जी टिकट मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एआई आधारित धोखाधड़ी पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

बौखलाए माओवादियों ने एक और शिक्षा दूत की कर दी हत्या, 2023 से अब तक 8 को बनाया निशाना
Mob Lynching Case : पुलिस ने माना, चोर समझकर भीड़ की पिटाई से हुई युवक की मौत
दुर्ग ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 10 नग सोने की अंगूठी लेकर दो युवक फरार, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
शादी का झांसा देकर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?