CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Midnight Chaos in Raipur : बैजनाथपारा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, यूथ कांग्रेस नेता हिरासत में

Midnight Chaos in Raipur : बैजनाथपारा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, यूथ कांग्रेस नेता हिरासत में

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
Midnight Chaos in Raipur
Midnight Chaos in Raipur

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा इलाके में आधी रात उस समय अफरा-तफरी (Midnight Chaos in Raipur) मच गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहे थे। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्होंने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक हुई टक्करों से कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसमें स्कॉर्पियो वाहन को अनियंत्रित होकर इधर-उधर टकराते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि टक्कर के बाद भी चालक और उसके साथी वाहन से उतरकर हंगामा करने लगे। इससे नाराज लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख आरोपी मौके से वाहन सहित फरार हो गए।

कुछ समय बाद सूचना मिली कि राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ दोबारा इलाके में पहुंचे, जिससे तनाव और बढ़ गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल ठाकुर तथा उसके साथी पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया।

घटना (Midnight Chaos in Raipur) से आक्रोशित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आधी रात को ही कोतवाली थाना पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वाहन नहीं रोका जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान भी जा सकती थी।

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहनों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही हथियार से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

कुत्ते के हमले में बंदर की मौत, पूरे गांव ने किया मुंडन और भोज का आयोजन
हैरान कर देनी वाली घटना : जिसकी शोकसभा थी वही अचानक घर के दरवाजे पर आ खड़ा हुआ, लोगों ने कहा “Oh My God…..”
गुजरात में दर्दनाक हादसा: घर में AC फटने से महिला और दो साल के मासूम की मौत
Oh…my…God… नहीं देखी होगी ऐसी रैगिंग, पहले बेल्ट से मारा फिर…. विडियो देख दिल दहल जाएगा, ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने वाले 3 सीनियर छात्र गिरफ्तार, मामला बहरा यूनिवर्सिटी का
Bhilai Big Breaking 🛑 देखिए 2-2 विडियो 🔵 सात घंटे से डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक शाम को उतरा 🛑 पुलिस से बचने टावर पर जा बैठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?