CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Scam Chhattisgarh : 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, सौम्या चौरसिया के लिए जयचंद करता था वसूली…!

Coal Scam Chhattisgarh : 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, सौम्या चौरसिया के लिए जयचंद करता था वसूली…!

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
Coal Scam Chhattisgarh
Coal Scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले (Coal Scam Chhattisgarh) में एक और बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले में आरोपी जयचंद कोशले ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के लिए करीब सात से आठ करोड़ रुपये की अवैध वसूली की थी। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को विशेष कोर्ट में करीब एक हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। जयचंद कोशले फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

Contents
  • सात से आठ करोड़ की अवैध रकम की वसूली
  • डिजिटल साक्ष्य और व्हाट्सएप ग्रुप से हुआ खुलासा
  • नगर निगम से मुख्यमंत्री सचिवालय तक जयचंद का सफर

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि जयचंद कोशले उर्फ जय, सौम्या चौरसिया का बेहद करीबी और उनका निज सहायक था। कोल लेवी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की रकम का वह मुख्य रिसीवर और अहम मध्यस्थ था। एजेंसी के अनुसार, अवैध वसूली से प्राप्त नकद रकम को लेना, सुरक्षित रखना और फिर उसे सौम्या चौरसिया तक पहुंचाना जयचंद की जिम्मेदारी थी।

जांच के दौरान जब्त की गई एक महत्वपूर्ण डायरी में ‘जय’ नाम से दर्ज सभी एंट्रियां जयचंद कोशले और सौम्या चौरसिया से संबंधित पाई गई हैं। इन प्रविष्टियों से साफ है कि कोल लेवी से जुड़ा पूरा अवैध नेटवर्क जयचंद के जरिए संचालित किया जा रहा था। ईओडब्ल्यू का दावा है कि जयचंद इस पूरे अपराध सिंडिकेट की एक अनिवार्य और केंद्रीय कड़ी था।

सात से आठ करोड़ की अवैध रकम की वसूली

ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, जयचंद कोशले ने सौम्या चौरसिया के निर्देश पर सूर्यकांत तिवारी के निवास समेत अन्य स्थानों से नकद राशि प्राप्त की। इसके बाद यह रकम कभी मनीष उपाध्याय को सौंपी गई, तो कभी सौम्या द्वारा बताए गए अन्य व्यक्तियों तक पहुंचाई गई। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि जयचंद ने लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये की अवैध रकम सौम्या चौरसिया (Coal Scam Chhattisgarh) के लिए वसूली।

डिजिटल साक्ष्य और व्हाट्सएप ग्रुप से हुआ खुलासा

सूर्यकांत तिवारी और अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन से जब्त डिजिटल साक्ष्यों में कोल लेवी का पूरा हिसाब-किताब मिला है। इसके लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ‘जय’ नाम से दर्ज रियल-टाइम एंट्रियां जयचंद की संलिप्तता को मजबूती से साबित करती हैं। इसके अलावा पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया के बीच हुए चैट्स से यह भी सामने आया है कि जयचंद, सौम्या के निर्देश पर गोपनीय दस्तावेज और अहम फाइलें अनिल टुटेजा तक पहुंचाता था।

नगर निगम से मुख्यमंत्री सचिवालय तक जयचंद का सफर

ईओडब्ल्यू के अनुसार, जयचंद कोशले मूल रूप से नगर निगम का कर्मचारी था। जब सौम्या चौरसिया रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त थीं, तब जयचंद उनका निज सहायक बना। बाद में जब सौम्या मुख्यमंत्री की उपसचिव नियुक्त हुईं, तब जयचंद की पोस्टिंग भी वहीं करा दी गई। वह सौम्या के कार्यालय से जुड़ा पूरा कामकाज देखता था, जिसमें पैसे का लेन-देन और निवेश भी शामिल था। सरकार बदलने के बाद भी जयचंद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले में अपनी पोस्टिंग करा ली थी और वहीं उनका कार्य देख रहा था।

Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर
Blood Donation Camp: 15वां वार्षिक रक्तदान शिविर 5 अक्टूबर को स्टील क्लब भिलाई में
CG News : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 4 गंभीर
CBSE Board Exam 2026 : परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, सीबीएसई ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा
Police Transfer List : पुलिस विभाग में फेरबदल! 125 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले 

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके
Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

रीढ़ की देखभाल (Spine Care Tips) के लिए…

Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों (Chhattisgarh Medical College…

Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डांडगांव में दसई करमा देखने जा रहे दो…

President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित
President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu CG Visit)…

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?