CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guru Ghasidas Path : बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने लालपुर में विकास और कल्याण योजनाओं की घोषणा

Guru Ghasidas Path : बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने लालपुर में विकास और कल्याण योजनाओं की घोषणा

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Guru Ghasidas Path
Guru Ghasidas Path

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग (Guru Ghasidas Path) पर चलते हुए ही छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक और न्यायपूर्ण छत्तीसगढ़ (Guru Ghasidas Path) के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा मेला और कार्यक्रम आयोजन हेतु राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और मुंगेली सतनाम भवन के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी (Guru Ghasidas Path) के लिए पूर्णतः संकल्पित है। बीते दो वर्षों में धान के रकबे और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पीएसी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

इसके अलावा, राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का बेटा-बेटी उद्यमी बन सके। मुख्यमंत्री ने सभी से सहयोग करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर सतनाम आचार संहिता और जागरूकता कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण को सशक्त करते हुए बजट को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सर्व समाज का समावेशी विकास हो रहा है। अनुसूचित समाज के पांच प्रतिभावान बेटा-बेटियों को पायलट प्रशिक्षण हेतु 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जनपद अध्यक्ष लोरमी वर्षा विक्रम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी उपस्थित थे।

PM Kisan 21st Installment : प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
Surguja Olympic Controversy : सरगुजा ओलंपिक पर सियासी घमासान, बैज ने मांगी घोटाले की गारंटी, CM साय का पलटवार-‘हमें नसीहत देने वाले कौन?’
Naxalite Surrender Appeal : नक्सली सरेंडर करने तैयार, तीन राज्यों के CM के नाम पत्र जारी, पढ़ें क्या लिखा
Gariaband Congress Protest : गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर की शवयात्रा निकाली
The growing black market for weight loss drugs : कार्रवाई के बावजूद बिना पर्ची बिक रहीं दवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?