CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident Dhamtari : सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Road Accident Dhamtari : सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Road Accident Dhamtari
Road Accident Dhamtari

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। नगरी विकासखंड के ग्राम दुगली के पास शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा धमतरी (Road Accident Dhamtari) में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल रेफर करना पड़ा। इसी तरह केरेगांव के पास एक और बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसा धमतरी (Road Accident Dhamtari) में कार और मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई। बाइक चालक 30 वर्षीय भुनेश्वर साहू, निवासी टेमरी, जिला दुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक में पीछे बैठी 15 वर्षीय सीमा और उसकी 40 वर्षीय मां गीता, दोनों निवासी जिला धमतरी, गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुगली शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों नगरी में नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर धमतरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुगली पुलिस के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

एक अन्य घटना सिहावा रोड पर केरेगांव के पास हुई। इस सड़क हादसा धमतरी (Road Accident Dhamtari) में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरमोड़ा, थाना दुगली निवासी उधो राम अपने भांजा किशन मरकाम (21 वर्ष, ग्राम भुरसी डोंगरी) के साथ भिलाई रेलवे की परीक्षा देने गए थे।

रात को लौटते समय केरेगांव जंक्शन के पास बाइक गढ्ढे में चली गई और दोनों गिर पड़े। किशन के सिर में गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से शिवनंदा अस्पताल में रिफर किया गया।

इलाज के दौरान 20 दिसंबर की सुबह किशन की मौत हो गई। इस हादसे ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने सड़क हादसा धमतरी (Road Accident Dhamtari, news) की जांच शुरू कर दी है और फरार कार सवारों की तलाश जारी है।

CG Board Paper Leak 2026: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को फिर होगा एग्जाम
CG DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 DSP के तबादले 
E-Office Implementation : कल से बड़ा बदलाव! ई-ऑफिस सिस्टम अनिवार्य, अब निकायों में फाइल अटकी तो तुरंत मिलेगा पता
Bilaspur Bribe VIDEO  : जेल भेजने की धमकी देकर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, एसएसपी ने सस्पेंड कर भेजा घर
Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?