CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Recruitment System : नई विभागीय वेबसाइट के साथ आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह अब डिजिटल

Online Recruitment System : नई विभागीय वेबसाइट के साथ आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह अब डिजिटल

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Online Recruitment System
Online Recruitment System

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की ऑनलाइन भर्ती (Online Recruitment System) प्रणाली, नई विभागीय वेबसाइट और ई-ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

Contents
  • भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल
  • आधुनिक और उत्तरदायी आंगनबाड़ी व्यवस्था

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली (Online Recruitment System) से आवेदन से चयन तक की पूरी प्रक्रिया एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेंगे और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष होगी। अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।

डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और समय तथा संसाधनों की बचत होगी। यह नई व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को मजबूत करेगी और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

आधुनिक और उत्तरदायी आंगनबाड़ी व्यवस्था

मंत्री ने कहा कि नई विभागीय वेबसाइट और ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा। इससे छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था आधुनिक, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनेगी। यह पहल राज्य में ई-गवर्नेंस को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, निदेशक रेणुका श्रीवास्तव, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Transfer News : छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें तबादला सूची
Drowning Accident : दोस्तों के सामने लगाई नदी में छलांग, फिर नहीं लौटा युवक; अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
National Archery Academy : 13.47 एकड़ भूमि पर बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
रायपुर: खेत में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, चाकू से हमले के संकेत, एक दिन से थी लापता..
देवी-देवताओं का अपमान, सोशल मीडिया पर वीडियो, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?