CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fisheries Scheme Chhattisgarh : पारंपरिक खेती से आत्मनिर्भरता तक, मत्स्य पालन ने बदली हरिगंवा के किसान की जिंदगी

Fisheries Scheme Chhattisgarh : पारंपरिक खेती से आत्मनिर्भरता तक, मत्स्य पालन ने बदली हरिगंवा के किसान की जिंदगी

By Newsdesk Admin 24/12/2025
Share
Fisheries Scheme Chhattisgarh
Fisheries Scheme Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि गांवों में लोगों की जिंदगी बदलती (Fisheries Scheme Chhattisgarh) नजर आ रही हैं।

खासकर मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ उठाकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक किसान ने स्वरोजगार की ऐसी मिसाल पेश की है, जो अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगंवा गांव के निवासी मुन्नालाल गोलदार पहले पारंपरिक खेती पर निर्भर थे। सीमित संसाधनों और मौसम पर निर्भरता के कारण उनकी आमदनी भी सीमित थी।

इसी बीच मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शासन की मत्स्य पालन योजनाओं की जानकारी दी। मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग मिलने के बाद मुन्नालाल ने खेती के साथ-साथ मछली पालन को अपनाने का फैसला किया।

मुन्नालाल ने हरिगंवा जलाशय को पट्टे पर लेकर सघन मत्स्य पालन की शुरुआत की। उन्होंने रोहू, कतला, मृगल और कॉमन कार्प जैसी उन्नत मछली प्रजातियों का पालन (Fisheries Scheme Chhattisgarh) किया।

आधुनिक तकनीक, संतुलित आहार और नियमित देखरेख का असर यह हुआ कि कुछ ही समय में उत्पादन बेहतर होने लगा। आज स्थिति यह है कि उन्हें मछली पालन से हर साल करीब 2 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है।

इस व्यवसाय में उनके परिवार के सदस्य भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। इससे न सिर्फ पारिवारिक आय बढ़ी है, बल्कि गांव में ही रोजगार का एक स्थायी साधन भी तैयार हुआ है। मुन्नालाल बताते हैं कि स्थानीय बाजार में मछलियों की मांग लगातार बनी रहती है, इसलिए बिक्री को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बाद अब वे भविष्य की योजनाओं पर भी काम कर रहे हैं। मुन्नालाल का कहना है कि वे मछली पालन के साथ-साथ तालाब के पास कुक्कुट शेड बनाकर मुर्गी पालन शुरू करना चाहते हैं, ताकि आमदनी के स्रोत और बढ़ाए जा सकें।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार मत्स्य पालन (Fisheries Scheme Chhattisgarh) को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण, मछली बीज, परिपूरक आहार और आवश्यक उपकरणों पर अनुदान दे रही है।

इन्हीं योजनाओं का असर है कि आज मुन्नालाल गोलदार जैसे किसान मछली पालन को एक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक व्यवसाय के रूप में स्थापित कर पा रहे हैं।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 24/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?