CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Token System : ऑनलाइन टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर, किसानों की समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान

Online Token System : ऑनलाइन टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर, किसानों की समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान

By Newsdesk Admin
24/12/2025
Share
Online Token System
Online Token System

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने की दिशा में राज्य सरकार (Online Token System) की पहल अब जमीन पर साफ नजर आने लगी है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को भी काफी हद तक कम किया है। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह के किसान तोरण पटेल इसकी जीवंत मिसाल बनकर सामने आए हैं।

धमतरी जिले के पोटियाडीह गांव में इस खरीफ सीजन हरियाली सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि किसानों के जीवन में भी समृद्धि लेकर आई है। करीब 8 एकड़ कृषि भूमि के मालिक तोरण पटेल इस वर्ष 79 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उनका कहना है कि शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने धान विक्रय को बेहद आसान और व्यवस्थित बना दिया है।

तोरण पटेल बताते हैं कि समय पर टोकन मिलने से अब न तो लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता है और न ही अनिश्चितता की चिंता रहती है। पहले जहां पूरा दिन उपार्जन केंद्र (Online Token System) में निकल जाता था, अब तय समय पर धान बेचकर वे अपने खेती के अन्य कार्य भी सुचारू रूप से कर पा रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि खेती का काम भी प्रभावित नहीं हो रहा।

पिछले वर्ष तोरण पटेल ने 168 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने का सपना पूरा किया, जिससे खेती की लागत कम हुई और कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी हुई। सहकारी समिति के माध्यम से खाद और बीज की समय पर उपलब्धता ने फसल की तैयारी को और आसान बना दिया।

दसवीं तक शिक्षित तोरण पटेल मानते हैं कि आज की खेती सिर्फ मेहनत पर निर्भर नहीं है, बल्कि सही योजना, आधुनिक तकनीक और सरकारी सहयोग का संतुलन जरूरी है। उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, तौल व्यवस्था, त्वरित भुगतान और मौके पर मार्गदर्शन जैसी सुविधाओं ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है।

तोरण पटेल ने इन व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि सरकार की नीतियों ने किसानों (Online Token System) को आत्मविश्वास दिया है और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने में मदद की है।

यह कहानी सिर्फ पोटियाडीह गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए प्रेरणा है। ऑनलाइन टोकन जैसी पहलें यह साबित कर रही हैं कि जब नीतियां किसान-हित में हों और व्यवस्थाएं मजबूत हों, तो खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि समृद्ध भविष्य की राह बन जाती है।

Raigarh Pakistan Zindabad Case : नारे मामले में नया मोड़, पत्नी ने शिकायत वापस लेकर कहा- वीडियो मजाक में बनाया था
The havoc of high-speed vehicles : दो जिलों में सड़क हादसों ने ली दो लोगों की जान
Ambulance service started : जरूरतमंदों के लिए 351 रुपए में एम्बुलेंस सेवा शुरू
रावतपुरा विश्वविद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्र प्रदर्शन, हॉस्टल सुविधाओं को लेकर उठी आवाज
कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Medical Colleges
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल…

Bhilai AI Engineer Death
Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Bhilai AI Engineer Death

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : अगले पांच दिन मौसम को लेकर बढ़ी चिंता, कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। रायपुर समेत प्रदेश के…

Chhattisgarh Monsoon Session 2026
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : आज से अविश्वास प्रस्ताव और नकटी मुद्दे पर गरमाएगी सियासत

Chhattisgarh Monsoon Session 2026

High Court : पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों पर हाईकोर्ट ने खींची सीमा, जानिए क्यों रद्द हुआ वसूली का आदेश

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। बिलासपुर में आए एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?